न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच, डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं पड़ा। ईरान ने कहा – मुंहतोड़ जवाब देंगे और अस्थाई सीज़फायर को ठुकरा दिया। जानें ट्रंप की डेडलाइन और होर्मुज स्ट्रेट पर हालात।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Apr 2026 7:27:27

'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं

मध्य-पूर्व का तनाव अब सबसे खतरनाक स्तर पर पहुँच चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि ईरान के पास अभी भी डील करने का मौका है, नहीं तो परिणाम विनाशकारी होंगे। हालांकि, ट्रंप की यह धमकी ईरान पर कोई असर नहीं दिखा रही।

ईरान की संसद के अध्यक्ष, मोहम्मद बघेर गालिबफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया कि अमेरिका की इस तरह की रणनीतियाँ पूरे क्षेत्र को बड़े संघर्ष की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हमले का ईरान जवाब देने में पीछे नहीं रहेगा। गालिबफ ने चेताया कि अमेरिका की नीतियां हर आम नागरिक के लिए जीवन को नरक में बदल सकती हैं।

ट्रंप की डेडलाइन पर दुनिया की नजरें टिकीं

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें ट्रंप द्वारा तय की गई डेडलाइन पर लगी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच बातचीत विफल रहती है, तो खाड़ी क्षेत्र में व्यापक सैन्य टकराव की आशंका बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ेगा।

होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर ईरान ने किया ठोस इन्कार

अमेरिका की धमकियों के बावजूद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के बदले सिर्फ़ अस्थाई सीज़फायर को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। ईरान ने साफ कर दिया कि वह केवल अपने शर्तों के आधार पर ही किसी भी समझौते को मानने को तैयार है। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ़ अस्थाई सीज़फायर नहीं, बल्कि पूर्ण युद्ध समाप्ति चाहिए।

इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और महत्वपूर्ण पुलों पर भीषण हमला कर सकता है। इस धमकी में उन्होंने कड़े शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

अंतिम समयसीमा और बढ़ते तनाव

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 6 अप्रैल तक की डेडलाइन तय की थी। अब उनकी नई धमकी के अनुसार ईरान के पास केवल कल सुबह पांच बजे (भारतीय समयानुसार) तक का समय बचा है। इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानों को मार गिराया है, जबकि अमेरिका का कहना है कि उसने अपने विमानों को स्वयं नष्ट किया। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत