न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में दिखा जनसैलाब, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, लाइनों में लगे इतने ही लोग

भीड़ बेकाबू होते देख सीएम योगी ने डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और गृह सचिव संजय प्रसाद को वहां भेजा। दोनों अफसरों ने मंदिर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाल लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:16:47

अयोध्या में दिखा जनसैलाब, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, लाइनों में लगे इतने ही लोग

अयोध्या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगलवार की सुबह से जिले और मंडल के अधिकारी भक्तों को किसी तरह संभलाने की कोशिश में जुटे रहे लेकिन स्थिति बार-बार नाकाम होती रही। इसके बाद भी भीड़ बेकाबू होते देख सीएम योगी ने डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और गृह सचिव संजय प्रसाद को वहां भेजा। दोनों अफसरों ने मंदिर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाल लिया। इसी बीच सीएम योगी भी पहुंच गए। वह काफी देर तक अपने हेलीकॉप्टर से ही रामपथ और जन्मभूमि के आसपास जुटी भीड़ का जायजा लेते रहे। राममंदिर के पास उनका हेलीकॉप्टर काफी नीचे आया और सीएम ने लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को देखा।

योगी ने लिया हैलीकॉप्टर से जायजा, पहुँचे डीजी और प्रमुख सचिव

अयोध्या में मंगलवार की भोर से ही भक्तों का सैलाब दिखाई देने लगा था। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह संभालने की कोशिश की। मामला बिगड़ता देख कमिश्नर, आईजी और एडीजी भी मौके पर पहुंचे और हाथों में लाउडस्पीकर लेकर भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। इसके बाद योगी के आदेश पर डीजी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी राम मंदिर पहुंच गए। दोनों ने खुद भीड़ को संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया। भारी भीड़ को देखते हुए दूसरे जिलों से अयोध्या आने वाले रास्तों पर भी गाड़ियों को रोका जा रहा है। उन्हें अयोध्या में भारी भीड़ होने की जानकारी देकर किसी औऱ दिन आने की अपील की जा रही है।

बसों का संचालन बंद

वहीं, आनन-फानन में अयोध्या के जिलाधिकारी ने बाराबंकी डीएम से संपर्क करके अयोध्या आने वाली बसों को रोकने के निर्देश दिए। बाराबंकी डीएम ने एमडी रोडवेज से अयोध्या रूट की बसों को लखनऊ में रोकने की बात कही। ऐसे में दोपहर एक बजे के करीब लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से अयोध्या जाने वाली सभी बस सेवाएं रोक दी गई। लखनऊ से ही करीब 80 बसों का संचालन रद कर दिया गया है। इसके अलावा अयोध्या आ रहे वाहनों को भी रोका जा रहा है।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के पसीने छूट गए। राम जन्मभूमि पथ के बाहर राम पथ पर कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। आनन-फानन में अयोध्या के जिलाधिकारी ने बाराबंकी डीएम से संपर्क करके अयोध्या आने वाली बसों को रोकने के निर्देश दिए। बाराबंकी डीएम ने एमडी रोडवेज से अयोध्या रूट की बसों को लखनऊ में रोकने की बात कही। ऐसे में दोपहर एक बजे के करीब लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से अयोध्या जाने वाली सभी बस सेवाएं रोक दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात