Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जमीन विवाद में देखने को मिली क्रूरता, युवती को कमरे में बंद कर खड़ी की दीवार

जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर लोग किस हद तक गिर सकते है इसका ताजा उदाहरण झारखण्ड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम योगियाटिल्हा से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 2:15:19

जमीन विवाद में देखने को मिली क्रूरता, युवती को कमरे में बंद कर खड़ी की दीवार

जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर लोग किस हद तक गिर सकते है इसका ताजा उदाहरण झारखण्ड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम योगियाटिल्हा से सामने आया है। यहां, जमीन विवाद में एक पक्ष ने 19 वर्षीय युवती सुलेखा कुमारी को घर के कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। इसके बाद मुख्य द्वार पर दीवार पर ईंट की दीवार खड़ी कर दी। घटना शुक्रवार को दिन के 1 बजे उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सुलेखा के स्वजन गांव में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए हुए थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को लगभग 6 घंटे के बाद लगी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दीवार तोड़कर युवती को कमरे से बाहर निकाला। युवती फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है।
पीड़िता ने कही ये बात

पीड़िता सुलेखा कुमारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके पिता किशोर पंडित और गांव के ही विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित से जमीन का विवाद चलता आ रहा है। शुक्रवार को जब वह गाय के बच्चे को चारा दे रही थी, तभी अचानक विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित, उषा देवी, गायत्री देवी, मनीषा देवी, मीना देवी, सावित्री देवी उसके घर पहुंच गए और जबरन उसे कमरे में डालकर बाहर से ताला लगा दिया। साथ ही मुख्य द्वार पर ईंट से दीवार खड़ी कर दी। वह चिल्लाती रही, बावजूद लोग नहीं माने।
पीड़िता के पिता ने कही ये बात

पीड़िता के पिता किशोर पंडित ने बताया कि विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित पिता स्व। छोटू पंडित जबरन मेरी जमीन को अपना जमीन बताकर हमेशा मारपीट करते रहते हैं। यह मामला कोर्ट में भी चला। इसमें उसकी जीत भी हुई। बावजूद उपरोक्त लोग उनसे लड़ते-झगड़ते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे अपने परिजनों के साथ जयनगर गृह प्रवेश में किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

उन्हें जब खबर मिली कि उनकी पुत्री को कुछ लोगों ने घर में बंद कर दीवार खड़ा कर दिया है तो आनन-फानन में वे जयनगर थाना पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ राजेंद्र राणा दल बल के साथ योगियाटिल्हा पहुंचे और दीवार तोड़कर युवती को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही युवती फूट-फूट कर रोने लगी और बेहोश होने लगी। तब जाकर उसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। यहां उसका इलाज किया गया। पुलिस के अनुसार समय पर अगर उसे खबर नहीं मिलती तो युवती की जान भी चली जाती। मामले को लेकर किशोर पंडित ने जयनगर थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका