न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जारी है नोटों की गिनती, अधिकारियों का अनुमान 500 करोड़ तक पहुँच सकता है आंकड़ा

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ओडिशा और रांची स्थित ठिकानों तथा डिस्टिलरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में अभी तक "बेहिसाब" नकदी जब्त की गई है और इसका आंकड़ा 290 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 3:55:48

जारी है नोटों की गिनती, अधिकारियों का अनुमान 500 करोड़ तक पहुँच सकता है आंकड़ा

रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ओडिशा और रांची स्थित ठिकानों तथा डिस्टिलरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में अभी तक "बेहिसाब" नकदी जब्त की गई है और इसका आंकड़ा 290 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन है। इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है और ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नकदी जमा की जा रही है। ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं।

40 बड़ी मशीनें गिन रही हैं नोट

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने करेंसी नोटों की गिनती के लिए लगभग 40 बड़ी और छोटी मशीनें तैनात की हैं और गिनती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग और बैंक के और भी कर्मचारियों को बुलाया गया है। यह छापेमारी 6 दिसंबर को बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ शुरू हुई थी यानि छापेमारी का यह चौथा दिन है। बालांगिर जिले के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक आयकर विभाग अधिकारियों को तैनात किया गया था। रांची स्थित धीरज प्रसाद साहू के परिसरों पर छापेमारी जारी है।

136 पैकटों की गिनती है बाकी

भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया, 'अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं। 50 कर्मचारी पैसे की काउंटिंग कर रहे हैं और अन्य को जल्द ही हमारे साथ शामिल होने के लिए बुलाया गया है। हमें मनी बैग के 176 बैग मिले हैं और हमने केवल 40 बैग की गिनती पूरी की है, अब बाकी बचे हैं। पैकेटों की गिनती जारी है। जिन 46 बैग की हमने काउंटिंग की है उनमें से हमें 40 करोड़ मिले हैं। कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए लेकिन वह कितनी राशि है यह अभी भी साफ नहीं हो सका है। आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है।'

इनके अलावा, जब्त की गई नकदी को राज्य के सरकारी बैंकों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा और वाहनों की भी मांग की गई है। सूत्रों ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसर को भी तलाशी के हिस्से के रूप में कवर किया गया। साहू शराब कारोबार से जुडे़ हुए हैं। कर अधिकारी अब कंपनी के विभिन्न अधिकारियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। नकदी की गिनती शनिवार तक समाप्त होने की उम्मीद है।

500 करोड़ तक जा सकता है आंकड़ा

आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक जो कैश और ज्वेलरी की बरामदगी हुई है और 136 बैग कैश की और काउंटिंग होनी बाकी है, उससे लगता है कि कुछ मिलाकर (ज्वेलरी+कैश) यह आंकड़ा 500 करोड़ तक पहुंच सकता है।

अधिकतर 500 के करेंसी नोट

सूत्रों ने कहा कि यह किसी एक समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत देश में किसी एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक नकदी जब्ती है। बालांगिर जिले में कंपनी के परिसर में रखी लगभग 8-10 अलमारियों से लगभग 230 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि बाकी टिटलागढ़, संबलपुर और रांची के स्थानों से जब्त किए गए।

झारखंड भाजपा के नेता कह रहे हैं कि जब्त किया गया पैसा कांग्रेस नेताओं का है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि यह भाजपा नेताओं का है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, 'अब तक 300 करोड़ जब्त किए गए हैं.. पैसे अभी भी गिने जा रहे हैं, मशीनें खराब हो रही हैं लेकिन पैसा खत्म नहीं हो रहा है। मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा कहां से आया.. इसकी उचित जांच होनी चाहिए.. ये अच्छा पैसा नहीं है ये काला धन है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत