Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: देश में 24 घंटे में मिले 1.26 लाख नए मरीज, 2.54 लाख ठीक हुए; 2781 की मौत

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम होते जा रहे है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 649 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 2 लाख 54 हजार 879 मरीज ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 10:35:18

Corona In India: देश में 24 घंटे में मिले 1.26 लाख नए मरीज, 2.54 लाख ठीक हुए; 2781 की मौत

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम होते जा रहे है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 649 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 2 लाख 54 हजार 879 मरीज ठीक भी हुए। इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है और यह आंकड़ा सोमवार को 3000 से निचे आ गया। सोमवार को 2,781 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। करीब 35 दिन 26 अप्रैल को 2,762 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 44 केस हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 31,895 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है। अभी 18.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, अब तक 2 करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

प्रमुख राज्यों का हाल:-

महाराष्ट्र में सोमवार को 15,077 लोग संक्रमित पाए गए। 33,000 लोग ठीक हुए और 500 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 95,344 लोगों की मौत हो गई। 2.53 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 1,472 लोग संक्रमित पाए गए। 5,491 लोग ठीक हुए और 151 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.91 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,497 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 37,044 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में सोमवार को 648 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,622 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 14.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,237 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 11,040 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
में सोमवार को 1655 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4521 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक 9.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,979 लोगों की मौत हो चुकी है। 39,261 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान
में सोमवार को 1,498 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,000 लोग ठीक हुए और 68 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,385 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 42,654 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में सोमवार को 1,681 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,721 लोग ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 8.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 32,345 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में सोमवार को 1,205 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,023 लोग ठीक हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक 7.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,067 लोगों की मौत हो चुकी है। 23,390 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बिहार में सोमवार को 1,113 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,196 लोग ठीक हुए और 59 की मौत हो गई। अब तक 7.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,163 मरीजों की मौत हो चुकी है। 16,235 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को 10,137 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17,856 लोग ठीक हुए और 131 की मौत हो गई। अब तक 13.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,541 मरीजों की मौत हो चुकी है। 87,048 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

झारखंड में सोमवार को 831 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,186 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 3.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.23 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,991 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8,907 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका