Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले 50,784 नए मरीज, 68,529 ठीक हुए और 1359 की मौत; 3 करोड़ के पार हुआ कुल मरीजों का आंकड़ा

देश में मंगलवार को 53.40 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एक दिन पहले सोमवार को रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 9:23:14

 देश में बीते दिन मिले  50,784 नए मरीज, 68,529 ठीक हुए और 1359 की मौत; 3 करोड़ के पार हुआ कुल मरीजों का आंकड़ा

देश में बीते दिन यानी मंगलवार को कोरोना के 50,784 मामले सामने आए। इस दौरान 1,359 मरीजों की मौत भी हुई है। 68,529 लोग ठीक भी हुए. इस तरह इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में कल 19,122 की कमी आई। देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में


अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.89 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.90 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.38 लाख

अगले दिन धीमा पड़ा कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण महाभियान

देश में मंगलवार को 53.40 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एक दिन पहले सोमवार को रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। बीते दिन सबसे ज्यादा 7.96 लाख डोज उत्तर प्रदेश में दिए गए। हालांकि, सबसे ज्यादा हैरान करने वाला आंकड़ा मध्य प्रदेश का है। आंकड़ों के अनुसार मध्‍य प्रदेश में सोमवार को कोरोना टीकाकरण के महाभियान के तहत करीब 17 लाख वैक्‍सीन की डोज लगाई गई थीं। वहीं मंगलवार रात 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक यह घटकर 68,370 हो गया। दो दिनों में यह 96% की गिरावट है। हरियाणा में भी सोमवार को 5,11,882 डोज लगाई गई थीं। लेकिन मंगलवार को रात 10 बजे तक वहां 1,28,979 डोज लगाई गईं। यह 75% की गिरावट है। आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार को 12 राज्‍यों में कोरोना का टीकाकरण धीमा पाया गया। इन राज्‍यों में मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और बिहार शामिल हैं।
यह है प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन यानी मंगलवार को को 8,470 लोग संक्रमित पाए गए। 9,043 लोग ठीक हुए और 482 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.18 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.23 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन यानी मंगलवार को 482 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,032 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 9.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,402 लोगों की मौत हो चुकी है। 8,007 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन यानी मंगलवार को 202 लोग संक्रमित पाए गए। 397 लोग ठीक हुए और 58 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.78 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,282 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,910 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन यानी मंगलवार को 135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 612 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,037 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,159 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में बीते दिन यानी मंगलवार को 137 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 437 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,904 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,388 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार को 397 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.05 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,933 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,918 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन यानी मंगलवार को 65 नए मामले सामने आए। 318 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,806 लोगों की मौत हो गई। 1,707 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में बीते दिन यानी मंगलवार को 12,617 नए मामले सामने आए। 11,730 लोग ठीक हुए और 141 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,296 लोगों की मौत हो गई। एक लाख से अधिक मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में बीते दिन यानी मंगलवार को 3,709 नए मामले सामने आए। 8,111 लोग ठीक हुए और 139 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 26.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 34,164 लोगों की मौत हो गई। 1.18 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका