Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले 51,659 नए कोरोना मरीज, 64,369 ठीक हुए और 1328 की मौत; महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगा संक्रमण

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 10:08:10

देश में बीते दिन मिले 51,659 नए कोरोना मरीज, 64,369 ठीक हुए और 1328 की मौत; महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगा संक्रमण

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,659 संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,01,33,851 हो गई है। इस दौरान 64,369 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1328 लोगों की जान भी गई। बीते दिन हुई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 3,93,342 हो गई है। अब तक 2,91,21,035 कोरोना से ठीक हो चुके है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,07,638 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में गुरुवार को 9,844 लोग संक्रमित पाए गए। 9,371 लोग ठीक हुए और 556 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। 21 जून को पूरे महाराष्ट्र में 6270 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे, 22 जून को ये बढ़कर 8470 हो गए। इसके बाद 23 जून को पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार 23 जून को राज्य में 10,066 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 508 लोगों की मौत भी हुई थी। कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93% है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 2% हो गई है।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 317 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 605 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 9.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,415 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,314 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 224 लोग संक्रमित पाए गए। 308 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,366 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,552 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान
में गुरुवार को 147 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 306 लोग ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,905 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,178 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 129 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 507 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,042 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,427 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 109 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 131 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,948 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,767 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 62 नए मामले सामने आए। 255 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,849 लोगों की मौत हो गई। 1,280 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में गुरुवार को 12,078 नए मामले सामने आए। 11,469 लोग ठीक हुए और 136 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,582 लोगों की मौत हो गई। 99,862 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में गुरुवार को 3,979 नए मामले सामने आए। 9,768 लोग ठीक हुए और 138 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 26.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 34,425 लोगों की मौत हो गई। 1,10,523 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1,923
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1,952
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 41
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 14,89,286
अब तक ठीक हुए: 14,49,462
अब तक कुल मौतें: 17,516
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 22,308

असम में गुरुवार को 2,781 नए मामले सामने आए, 3,604 ठीक हुए और 34 लोगों की मौत हुई। कुल एक्टिव मामले 29,667 और कुल मामले 4,93,688 हैं।

मिज़ोरम में गुरुवार को 224 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 18,859 है, जिसमें 4,455 एक्टिव मामले, 14,316 डिस्चार्ज हो चुके और 88 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका