Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पिछले 24 घंटे में 93,828 नए मरीज मिले, 1.48 लाख ठीक भी हुए; साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट कम होकर 5.66% हुई

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले एक लाख से कम रहे। हालाकि, बुधवार को मिले मरीजों का आंकड़ा मंगलवार के मुकाबले थोडा ज्यादा रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 9:22:00

देश में पिछले 24 घंटे में 93,828 नए मरीज मिले, 1.48 लाख ठीक भी हुए;  साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट कम होकर 5.66% हुई

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले एक लाख से कम रहे। हालाकि, बुधवार को मिले मरीजों का आंकड़ा मंगलवार के मुकाबले थोडा ज्यादा रहा। मंगलवार को जहां, 92,719 नए कोरोना मरीज मिले थे वही बुधवार यानी कल 93,828 नए मिले है। इस दौरान 1 लाख 48 हजार 951 मरीज ठीक भी हुए है। मंगलवार को 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हुए थे। बीते दिन ठीक हुए मरीजों के बाद देश में अब इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 11.65 लाख हो गया है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी कम होकर 5.66% हो गई है।

बुधवार को देश में महामारी से 2,187 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि, कल के डेटा में 6,138 मौतें रिकॉर्ड की गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार में पिछले दिनों हुईं 3,951 मौतों को अपडेट किया गया है। बीते मंगलवार को 2,222 मरीजों की मौत हुई थी। देख में अब तक कोरोना से 3.59 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को तमिलनाडु में संक्रमण के सबसे ज्यादा 17,321, केरल में 16,204, महाराष्ट्र में 10,989 और कर्नाटक में 10,959 नए मामले सामने आए। इन चार राज्यों में देश के कुल एक्टिव केस का आधे से ज्यादा 7.20 लाख मामले हैं, जो करीब 60% है।

भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 24,27,26,693 डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश भर में 33.79 लाख डोज लगाई गई। अब तक 19.54 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 10,989 लोग संक्रमित पाए गए। 16,379 लोग ठीक हुए और 661 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.01 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 954 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,298 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 9.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,271 लोगों की मौत हो चुकी है। 18,113 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 644 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,675 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 8.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,683 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में बीते दिन 688 लोग संक्रमित पाए गए। 1,705 लोग ठीक हुए और 91 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,516 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 12,959 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में बीते दिन 520 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,282 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,749 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 11,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 453 नए मामले सामने आए। 1,329 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,441 लोगों की मौत हो गई। 7,071 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 337 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 752 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,704 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,511 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका