न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन 1.14 लाख मरीज मिले, 1.89 लाख ठीक हुए; 2681 की हुई मौत; एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के नीचे आया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बीते दिन 1 लाख 14 हजार 415 नए कोरोना मरीज मिले। यह पिछले 61 दिनों में एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 10:27:58

देश में बीते दिन 1.14 लाख मरीज मिले, 1.89 लाख ठीक हुए; 2681 की हुई मौत; एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के नीचे आया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बीते दिन 1 लाख 14 हजार 415 नए कोरोना मरीज मिले। यह पिछले 61 दिनों में एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,573 केस आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 89 हजार 89 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इस दौरान 2,681 मरीजों की मौत भी हुई है। शनिवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,402 की कमी हुई। पिछले 10 दिन की बात करें, तो एक्टिव केस में 9.42 लाख की कमी रिकॉर्ड की गई और 14 अप्रैल के बाद पहली बार एक्टिव केस का आंकड़ा 15 लाख के नीचे आया है। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2.88 करोड़ हो गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 14 लाख 77 हजार 799 एक्टिव केस हैं, जबकि 2.69 करोड़ लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 46 हजार 759 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में बीते दिन 13,659 लोग संक्रमित पाए गए। 21,776 लोग ठीक हुए और 741 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 99,512 लोगों की मौत हो गई। 1.88 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 1,356 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,408 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक 9.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,192 लोगों की मौत हो चुकी है। 24,895 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में मिले मरीजों में रायपुर जिले के 68, दुर्ग के 20, राजनांदगांव के 24, बालोद के 27, बेमेतरा के छह, कबीरधाम के 14, धमतरी के 52, बलौदाबाजार के 105, महासमुंद के 50, गरियाबंद के 14, बिलासपुर के 23, रायगढ़ के 89, कोरबा के 45, जांजगीर चांपा के 98, मुंगेली के 14, गौरेला पेंड्रा मरवाही के 12, सरगुजा के 68, कोरिया के 66, सूरजपुर के 61, बलरामपुर के 45, जशपुर के 94, बस्तर के 87, कोंडागांव के 22, दंतेवाड़ा के 29, सुकमा के 65, कांकेर के 26, नारायणपुर के 33 तथा बीजापुर के 99 मारीज शामिल हैं।

गुजरात में बीते दिन 996 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,004 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 8.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,921 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 20,087 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 1,028 लोग संक्रमित पाए गए। 4,346 लोग ठीक हुए और 120 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.97 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.56 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 19,438 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 942 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,408 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,631 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 21,550 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 718 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,225 लोग ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। अब तक 7.84 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,295 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,344 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 414 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,683 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 14.28 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,557 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 6,731 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं