न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन के खिलाफ पड़ेगी वैक्सीन के चौथे डोज की जरूरत: एंथनी फाउसी

कोरोना के मामले भले ही पूरी दुनिया में कम होने लगे हैं लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। बुधवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसुस ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बीमारियों की कोई सीमा नहीं होती।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 8:45:43

ओमिक्रॉन के खिलाफ पड़ेगी वैक्सीन के चौथे डोज की जरूरत: एंथनी फाउसी

कोरोना के मामले भले ही पूरी दुनिया में कम होने लगे हैं लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। बुधवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसुस ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बीमारियों की कोई सीमा नहीं होती। कोई भी सुरक्षा की भावना अगले ही पल बदल सकती है। वहीं, दूसरी तरफ मशहूर संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिका के चीफ मेडिकल एडवाइजर एंथनी फाउसी ने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस से बचाव के लिए हम कोविड वैक्सी की चौथी डोज की सिफारिश करने पर विचार कर रहे हैं। आपको बता दे, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा इजरायल में चौथी डोज लगाने का काम शुरु हो चुका है। वहां पिछले महीने पहले हुई स्टडी से पता चला था कि चौथी डोज से कोरोना से बचाव की ताकत दोगुनी हो जाती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के चीफ मेडिकल एडवाइजर एंथनी फाउसी ने आगे कहा कि हम एक-एक करके कदम उठा रहे हैं। तीसरी बूस्टर डोज का डाटा जुटा रहे हैं और साइंटिफिक डाटा के हिसाब से फैसला कर रहे हैं। कोविड की चौथी डोज के बारे में निर्णय लेने के लिए भी हम इसी प्रक्रिया का पालन करेंगे।

दरअसल, ये माना जा रहा है कि दुनिया में कोविड के अगले वैरिएंट को लेकर खतरा बना हुआ है। इसी को देखते हुए वैज्ञानिक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। ज्यादातर आबादी को कोविड वैक्सीन लग चुकी है। अब मंथन इस बात को लेकर चल रहा है कि वैक्सीन की बूस्टर डोज कब-कब लगाई जाएं।

आपको बता दे, हाल ही में WHO की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोवे ने कहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट और भी ज्यादा संक्रामक होगा, क्योंकि उसे मौजूदा वैरिएंट्स को ओवरटेक करना होगा। वो माइल्ड और गंभीर दोनों हो सकता है और हमारी इम्यूनिटी को मात दे सकता है।

WHO एक्सपर्ट मारिया वान केरखोवे का मानना है कि ओमिक्रॉन कोरोना का आखिरी वैरिएंट नहीं है। हमें आगे भी इसके दूसरे वैरिएंट्स पाए जाने की खबर मिल सकती है। फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि उन वैरिएंट्स में किस तरह के म्यूटेशन्स होंगे।

कोरोना मामलों को देखें तो अमेरिका भी कोरोना के विस्फोट से उबरने लगा है। अमेरिका में 8 फरवरी को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के करीब 2.5 लाख मामले आए थे जबकि 16 फरवरी को ये आंकड़ा 8 लाख रोजाना तक पहुंच गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती