Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में कोरोना से हुई कुल मौतों में 40 फीसदी रोगी मधुमेह से पीड़ित, जान का खतरा बारह गुना अधिक

अमेरिका में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता इस बात की हैं कि अमेरिका में कोरोना से हुई कुल मौतों में 40 फीसदी रोगी मधुमेह से पीड़ित थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 11:54:28

अमेरिका में कोरोना से हुई कुल मौतों में 40 फीसदी रोगी मधुमेह से पीड़ित, जान का खतरा बारह गुना अधिक

कोरोना महामारी ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए शिकार बनाया हैं। अमेरिका में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता इस बात की हैं कि अमेरिका में कोरोना से हुई कुल मौतों में 40 फीसदी रोगी मधुमेह से पीड़ित थे। यह जानकारी अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने दी हैं। संगठन के अनुसार, अमेरिका में अब तक कुल छह लाख आठ हजार लोगों की मौत हुई है। इसमें से 2.40 लाख लोग मधुमेह से ग्रसित थे जिन्होंने संक्रमण के कारण जान गंवा दी।
एसोसिएशन ने चेताया, इससे पता चलता है कि वायरस मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए कितना जानलेवा है। अमेरिका की 10 फीसदी आबादी को मधुमेह है, यही वजह है कि यहां संक्रमण के कारण मौतों की दर बहुत अधिक है। भारत में मधुमेह मरीजों की संख्या आठ करोड़ से अधिक है। दुनिया के हर छह मरीजों में से एक भारत से है। एक अनुमान के अनुसार, 2045 तक मधुमेह मरीजों की संख्या 13.4 करोड़ हो जाएगी। डॉ. गाबे का कहना है कि मधुमेह और मोटापा दुनिया के सभी देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नई चुनौती खड़ी करेगा। अमेरिका में 42 फीसदी आबादी मोटी है जबकि 73 फीसदी का वजन सामान्य से अधिक है। एडीए के चीफ साइंटिफिक और मेडिकल अफसर डॉ. रॉबर्ट गाबे का कहना है कि कुल मौतों में से मधुमेह ग्रसित 40 फीसदी मरीजों की मौत का मसला गंभीर है। महामारी का दौर लगातार जारी है। ऐसे में अमेरिका ही नहीं दुनिया के सभी देशों में रहने वाले मधुमेह पीड़ित मरीजों की जान वायरस के कारण मुश्किल में पड़ सकती है। मधुमेह से संक्रमित हैं और टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं तो भी आप खुद को सुरक्षित नहीं मान सकते हैं। टीका लगवा चुके लोगों में भी संक्रमण की चपेट में आना जान जोखिम में डालने के बराबर है। उन्होंने कहा कि मधुमेह के साथ कोरोना की चपेट में आने का मतलब अस्पताल में भर्ती होने और मौत का खतरा छह से बारह गुना अधिक हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका