Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: कब्र खोदने वालों के हाथों में पड़े छाले, अब जेसीबी से हो रही खुदाई

झदा कब्रिस्तान पर शवों की अंतिम क्रिया को पूरा करवाने में सहयोग कर रहे पूर्व पार्षद रेहान गोल्डन ने बताया कि सुबह से शाम तक लगातार पहुंच रहे जनाजों को दफन करने के लिए जगह कम पड़ती दिखाई देने लगी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 10:24:57

भोपाल: कब्र खोदने वालों के हाथों में पड़े छाले, अब जेसीबी से हो रही खुदाई

कोरोना की दूसरी लहर मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. शमशान घाट से तो डरावनी तस्वीरें सामने आ रही थी अब शहर के कब्रिस्तानों का दम भी फूलता नजर आने लगा है। कोविड से मौत की तरफ जा रहे शवों को दफनाने के लिए चिन्हित भोपाल के झदा कब्रिस्तान में अब होउस फुल का बोर्ड नजर आने लगा है। इतना ही नहीं यहां कब्र खोदने वालों के हाथ छालों से भर गए हैं, कब्र खोदने के लिए अब जेसीबी मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

झदा कब्रिस्तान पर शवों की अंतिम क्रिया को पूरा करवाने में सहयोग कर रहे पूर्व पार्षद रेहान गोल्डन ने बताया कि सुबह से शाम तक लगातार पहुंच रहे जनाजों को दफन करने के लिए जगह कम पड़ती दिखाई देने लगी है। पिछले एक साल से इसी कब्रिस्तान में कोरोना से मरने वालों के शवों को दफनाया जा रहा है। इतना ही नहीं मिट्टी की कमी भी हो रही है. कब्रिस्तान के लिए 1500 से 2 हज़ार मिट्टी की ट्रॉली की ज़रूरत महसूस की जा रही है। कब्रिस्तान में मिट्टी डलवाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर से मदद मांगी जा रही है। बता दे, झदा कब्रिस्तान में हर रोज़ कोरोना से मरने वालों की 7 से 10 डेड बॉडी पहुंच रही हैं।
coronavirus,bhopal,cemetery full in bhopal,hindi news,madhya pradesh आने वाले जनाजों की बड़ी तादाद को देखते हुए यहां एडवांस में भी कब्र खोदीं जा रही हैं, लेकिन बढ़ी हुई तादाद को देखते हुए ये व्यवस्था भी कम पड़ती नजर आ रही है। रेहान ने बताया कि लगातार कब्र खोदने के चलते यहां खुदाई करने वालों के हाथों में छाले हो गए हैं। इस स्थिति के चलते अब जेसीबी मशीनों से खुदाई काम करवाना पड़ रहा है।

गुरुवार को एक दिन में 17 जनाजे पहुंचे

गुरुवार को झदा कब्रिस्तान में सबसे ज्यादा जनाजे पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। कमेटी प्रबंधक रेहान गोल्डन ने बताया कि यहां 17 जनाजा पहुंचे, जिनमें से 10 अस्पतालों से आए कोरोना मृतक थे। जबकि 7 ऐसे थे, जिनकी मौत घर पर हुई थी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से अब तक झदा कब्रिस्तान में 65 कोरोना जनाजे पहुंच चुके हैं। जबकि 52 ऐसे हैं, जिनकी मौत घरों पर विभिन्न बीमारियों के कारण हुई है। रेहान का कहना है कि मौत का सिलसिला पिछली बार की तुलना में दोगुना जैसा है।

शमशानों में लकड़ियां हुई खत्म

भोपाल में शमशानों का हाल भी बुरा है. लकड़ियां खत्म होने को हैं। लकड़ियां जमाते दाह संस्कार करने वालों के हाथों में छाले पड़ चुके हैं और शवों के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को भोपाल में 112 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार हुआ। भदभदा में 72, सुभाष नगर में 30 दाह संस्कार हुए और झदा कब्रिस्तान में 10 शवों को दफन किया गया, लेकिन सरकारी आंकड़ों में भोपाल में आज भी सिर्फ 4 मौतें दर्ज की गईं। पिछले पांच दिनों में 356 संक्रमितों का अंतिम संस्कार भोपाल में हुआ, लेकिन सरकारी आंकड़ों में इसकी संख्या सिर्फ 21 ही बताई गई।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 10,166 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,970 लोग रिकवर हुए और 53 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,365 मरीजों की जान चली गई। 55,694 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका