Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डरा रहे हैं कोरोना के बढ़ते आंकड़े, बिहार में 24 घंटे में मिले 47 नए मरीज, पटना के कई इलाके बने हॉटस्पॉट

बिहार में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 47 कोरोना संक्रमित मरीजों का पता चला है। यह पिछले 4 महीने के बाद सबसे ज्‍यादा केस हैं। गया में सबसे ज्‍यादा 17 संक्रमित पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 8:34:13

डरा रहे हैं कोरोना के बढ़ते आंकड़े, बिहार में 24 घंटे में मिले 47 नए मरीज,  पटना के कई इलाके बने हॉटस्पॉट

बिहार में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 47 कोरोना संक्रमित मरीजों का पता चला है। यह पिछले 4 महीने के बाद सबसे ज्‍यादा केस हैं। गया में सबसे ज्‍यादा 17 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि राजधानी पटना एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का हॉटस्‍पॉट बनता जा रहा है। यहां, 10 नए मामले सामने आए हैं। गया और पटना के बाद औरंगाबाद में 4, मुंगेर में 3, मधुबनी में 1, किशनगंज में 2, जहानाबाद में 1, पूर्णिया में 1, रोहतास में 1, भागलपुर में 1 और बेगूसराय में भी 1 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 155 तक पहुंच गई है।
जांच में तेजी

पिछले 15 दिनों से लगातार सैम्पल जांच में तेजी देखी जा रही है। 24 घंटे में राज्य में 1,73,962 लोगों की सैम्पल की जांच की गई। पटना की स्थिति बहुत तेजी से खराब हो रही है। पटना के कई इलाके हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। अगले 2 से 3 दिनों में जिला प्रशासन मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला ले सकता है। पटना के बोरिंग रोड इलाके में सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में 76 एक्टिव केस पटना में हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक मरीज केवल बोरिंग रोड इलाके के हैं। पटना सिटी में भी अब 9 मरीज हो गये हैं। कुछ समय पहले एजी कॉलोनी और पटेल नगर से संक्रमित लगातार सामने आ रहे थे।

पटना के जिन 12 इलाकों में अधिक खतरा दिख रहा है उनमें बोरिंग रोड, पटेल नगर, एजी कॉलोनी, कंकड़बाग, बुद्धा कॉलोनी, राजा बाजार, शिवपुरी, गर्दनीबाग, राजेंद्र नगर, फुलवारीशरीफ, कुर्जी और भूतनाथ रोड शामिल हैं। बिहार में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और हवाई अड्डा पर एक बार फिर से चौकसी बढ़ा दी गई है, क्योंकि बाहर से आनेवालों से सबसे ज्यादा खतरा है। राजय में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तेजी से डेल्टा वायरस बढ़ रहा है और नए जिले भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। एम्स पटना में फिलहाल 4 मरीज गम्भीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका