न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Corona News: वाराणसी में दो दिनों में मरीजों की संख्या पहुंची 104, दो बच्चे भी मिले संक्रमित; राज्य में 9 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज

सोमवार को इस साल के सर्वाधिक मरीज 68 और मंगलवार को 36 लोग पॉजिटिव मिले हैं। कल की आई रिपोर्ट में दो बच्चे भी संक्रमित मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Mar 2021 10:43:42

UP Corona News: वाराणसी में दो दिनों में मरीजों की संख्या पहुंची 104, दो बच्चे भी मिले संक्रमित; राज्य में 9 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज

वाराणसी में दो दिनों के अंदर 104 संक्रमित कोरोना मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के होश उड़ा दिए है। सोमवार को इस साल के सर्वाधिक मरीज 68 और मंगलवार को 36 लोग पॉजिटिव मिले हैं। कल की आई रिपोर्ट में दो बच्चे भी संक्रमित मिले हैं।

कौशल राज शर्मा ने बताया दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोविड ओपीडी, आइसोलेशन वार्ड सभी को व्यवस्थित करने को कहा गया है। CMS को निर्देशित किया कि इस बार कोरोना की प्रजाति काफी खतरनाक है इसलिए कर्मचारियों को अधिक खतरे की सम्भावना है उन्हें विशेष रूप से सुरक्षात्मक तरीके अपनाते हुए मरीजों की देखभाल करनी है।

मरीजों को भोजन समय से दिया जाए, गुणवत्ता की जांच करते रहें। नये मरीजों के लिए सरकार के द्वारा जारी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले से पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। कुल केसों की संख्या 22,583 जिसमें 21,806 स्वस्थ और 379 की मौत हो चुकी है।

राज्य में 9 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज

बता दे, पूरे राज्य में बीते 10 दिन में एक्टिव केस 4 गुना बढ़कर 9195 हो गए हैं। 20 मार्च को प्रदेश में 2 हजार 774 सक्रिय केस थे। दो दिन में 2 हजार 286 नए मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में महज 64 हजार 519 कोरोना सैंपल की ही जांच हो सकी। सामान्य दिनों में जांच का यह आंकड़ा एक लाख सैंपल से अधिक का रहता है। फिर भी पिछले 24 घंटों में राज्य में 918 कोरोना के नए मरीज मिले और 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले कोरोना से प्रदेश में पांच मौत हुई थीं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक 2919 सक्रिय मरीज लखनऊ में हैं। लखनऊ में कल सर्वाधिक 446 मरीज संक्रमित मिले। गाजियाबाद में 39, प्रयागराज में 36, कानपुर नगर में 35, वाराणसी में 36, गोरखपुर में 23 मरीज मिले हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते योगी सरकार ने 4 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने को कहा है। अभी तक 31 मार्च तक का ही आदेश था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल