न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 611 नए केस सामने आए, कुल संक्रमित 23,174; अलवर / एक हजार के पार हुआ कुल मरीजों का आंकड़ा

अलवर में लगातार पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों के मिलने की गिनती में इजाफा हुआ है। यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jul 2020 10:45:11

राजस्थान / 611 नए केस सामने आए, कुल संक्रमित 23,174; अलवर / एक हजार के पार हुआ कुल मरीजों का आंकड़ा

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 611 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार 174 हो गई है। आज अलवर में 126, जोधपुर में 114, पाली में 71, बाड़मेर में 49, जयपुर में 46, अजमेर में 36, बीकानेर में 35, भरतपुर में 25, चूरू में 15, हनुमानगढ़ में 13, नागौर में 12, धौलपुर में 9, सीकर में 8, कोटा और झुंझुनू में 7-7, करौली में 6, सिरोही और जालौर में 5-5, राजसमंद में 4, श्रीगंगानगर में 4, उदयपुर और सवाई माधोपुर में 3-3, डूंगरपुर, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में 2-2, झालावाड़ और टोंक में 1-1 संक्रमित मिले। वहीं, 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें बीकानेर में 3, अजमेर, भरतपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 की मौत हो गई। साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17 हजार 620 पहुंच गई है। जिसमें से 17 हजार 272 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 5 हजार 57 पहुंच गई है। अलवर में लगातार पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों के मिलने की गिनती में इजाफा हुआ है। यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या 1000 को पार कर गई है।

जोधपुर में बैंककर्मी भी संक्रमित मिल रहे हैं। जिसके चलते सहकारी बैंक की स्टेडियम शाखा को शुक्रवार तक बंद रखा गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महामंदिर शाखा के कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। अब सभी की रिपोर्ट आने तक शाखा को बंद कर दिया गया है।

उधर, जयपुर में 41 मृतकों की चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोशल ऑडिट की गई। जो मृत अवस्था में अस्पातल लाए गए थे। जिसमें से 10 मरीजों की मौत इस कारण से हुई कि परिजनों ने डॉक्टर की बात नहीं मानी। साथ ही मरीज का इलाज कराने की बजाए सोचने में ही सारा वक्त गुजार दिया। अब तक कुल 78 लोगों की मौत के बाद पता चला कि उन्हे कोरोना था।

जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज

राजस्थांन में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 807 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 629 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 930, पाली में 1 हजार 413, अलवर में 1 हजार 70, उदयपुर में 830, धौलपुर में 817, कोटा में 776, नागौर में 883, डूंगरपुर में 481, अजमेर में 720, झालावाड़ में 380, सीकर में 685, चित्तौड़गढ़ में 215, सिरोही में 636, टोंक में 213, जालौर में 509, भीलवाड़ा में 284, राजसमंद में 355, झुंझुनूं में 446, चूरू में 369, बीकानेर में 757, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 100, बाड़मेर में 643 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा, दौसा में 207, बारां में 74, सवाई माधोपुर में 121, करौली में 128, हनुमानगढ़ में 125, प्रतापगढ़ में 142 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 70, बूंदी में 18 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 155 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 497 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 168 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में 26, अजमेर में 23, बीकानेर में 18, नागौर में 15, धौलपुर में 11, पाली में 15, सवाई माधोपुर में में 8, सिरोही और सीकर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर में 5, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज