Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। जांच में सामने आया कि ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक दान की रकम में हेराफेरी की जाती थी, और अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Jun 2026 11:38:31

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और हेराफेरी के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब तक जहां इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और ट्रस्ट से जुड़े दो लोगों के इस्तीफे की खबरें भी सामने आई हैं, वहीं सबसे बड़ा सवाल अब भी वही बना हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड कौन है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें बैंक स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो दान की रकम को ट्रस्ट से बैंक तक ले जाने की प्रक्रिया में शामिल थे।

बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में यह संकेत मिले हैं कि कुछ बैंक कर्मचारियों की भी इस कथित हेराफेरी में संलिप्तता रही है। ये वही कर्मचारी थे, जिनकी जिम्मेदारी ट्रस्ट कार्यालय से दान की रकम लेकर बैंक तक सुरक्षित पहुंचाने की थी। बताया जा रहा है कि नोटों के बंडल जब बक्सों में रखे जाते थे, उसी दौरान कथित रूप से पैसों की हेराफेरी की जाती थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस चोरी का हिसाब-किताब ट्रस्ट परिसर में नहीं, बल्कि बैंक परिसर के भीतर ही किया जाता था।
ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक इस तरह पहुंचता था दान

राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे की गिनती प्रतिदिन दो शिफ्टों में की जाती थी—दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे। इस कार्य में करीब 40 कर्मचारी लगाए जाते थे। पहले चरण में ट्रस्ट के भरोसेमंद लोगों की निगरानी में दान की गिनती होती थी, इसके बाद बैंक कर्मियों, आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों, इंटरनल ऑडिट टीम और ट्रस्ट सदस्यों की मौजूदगी में रकम को बैंक तक भेजा जाता था। अब जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इसी पूरी प्रक्रिया के दौरान बैंक कर्मियों द्वारा भी कथित रूप से दान की रकम में गड़बड़ी की जाती थी।

8 गिरफ्तार, जांच में तेज हुआ शिकंजा

इस पूरे मामले ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर दिया है, जहां भक्त पूरी आस्था के साथ श्रीराम को चढ़ावा अर्पित करते थे, वहीं आरोप है कि उसी धन में गड़बड़ी कर उसे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्पष्ट कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक इस मामले में चंपत राय के पूर्व ड्राइवर टिन्नू यादव समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को CJM कोर्ट ने 3 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें से 6 लोग मंदिर में दानपात्र की गिनती और नकदी प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जिन पर लंबे समय से गड़बड़ी करने के आरोप हैं। जांच में सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिलने की बात सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका