न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल फिर 3 महीने बढ़ा, चुनाव जल्द कराने के निर्देश, मानव सुथार को मिलेगा 11 लाख रुपये सम्मान

RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल एक बार फिर तीन महीने बढ़ाया गया है और जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। मानव सुथार को 11 लाख रुपये सम्मान राशि देने समेत कई अहम फैसलों की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Jun 2026 11:18:56

RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल फिर 3 महीने बढ़ा, चुनाव जल्द कराने के निर्देश, मानव सुथार को मिलेगा 11 लाख रुपये सम्मान

जयपुर : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के कार्यकाल को एक बार फिर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सहकारी समितियां राजस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा की ओर से राजस्थान खेल (संघों का पंजीकरण, मान्यता एवं विनियमन) अधिनियम, 2005 की धारा 24(1)(क) के तहत यह आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक मौजूदा एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 27 जून 2026 को समाप्त होना था, लेकिन प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे आगे बढ़ाते हुए अगले तीन महीनों के भीतर RCA के नए कार्यकारिणी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कई बार बढ़ाया जा चुका है कार्यकाल

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 28 मार्च 2024 को RCA की कार्यकारिणी के चुनाव कराने के उद्देश्य से एडहॉक कमेटी का गठन तीन महीने की अवधि के लिए किया था। हालांकि निर्धारित समय में चुनाव नहीं हो सके। इसके बाद लगातार कई बार इस कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया, जिसमें 29 जून 2024, 28 सितंबर 2024, 26 दिसंबर 2024, 27 मार्च 2025, 27 जून 2025, 26 सितंबर 2025, 26 दिसंबर 2025 और 28 मार्च 2026 की तिथियों पर तीन-तीन महीने का विस्तार दिया गया। अब एक बार फिर 27 जून 2026 को समाप्त हो रहे कार्यकाल को तीन महीने के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यकाल विस्तार के पीछे ये कारण

रजिस्ट्रार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व कार्यकारिणी से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा विभिन्न जिला क्रिकेट संघों से जुड़े विवाद भी लंबित हैं, जिनका निपटारा किए बिना पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है।

वहीं वर्तमान क्रिकेट सत्र को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के हित में विभिन्न टूर्नामेंट और गतिविधियों का संचालन लगातार किया जा रहा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि एडहॉक कमेटी का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता तो प्रशासनिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी, जिससे क्रिकेट संचालन प्रभावित हो सकता था। इसी कारण प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए यह तीन महीने का विस्तार दिया गया है।

मानव सुथार के सम्मान और अन्य फैसले

एडहॉक कमेटी के संयोजक मोहित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के युवा स्पिनर मानव सुथार का चयन भारतीय टेस्ट टीम में हुआ था और उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इसी उपलब्धि को देखते हुए RCA एडहॉक कमेटी ने उन्हें 11 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अभिषेक मूंदरा को MRF पेस फाउंडेशन की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अकादमी (ब्रिस्बेन) में प्रशिक्षण के लिए भेजने का भी फैसला लिया गया है।

साथ ही राज्य के सभी जिला क्रिकेट संघों को खेल गतिविधियों के लिए दिए जाने वाले वार्षिक अनुदान को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने का भी निर्णय लिया गया है, जो पहले 5 लाख रुपये था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब