न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर, दस्तावेजों की गड़बड़ी से अटके लाभार्थियों को मिलेगी राहत

कोटा-बूंदी में 11 नए आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर शुरू किए जाएंगे। ओम बिरला की पहल से दस्तावेजों की गड़बड़ी के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जानिए पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Jun 2026 11:18:40

कोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर, दस्तावेजों की गड़बड़ी से अटके लाभार्थियों को मिलेगी राहत

कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कराए गए विशेष सर्वे के बाद यह सामने आया कि बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए अब क्षेत्र में कुल 11 नए आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लोग नया आधार बनवा सकेंगे और पुराने आधार में मौजूद गलतियों को भी आसानी से ठीक करा सकेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, वर्तमान में संचालित आधार केंद्रों के अतिरिक्त ये 11 नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें कोटा जिले के 3 और बूंदी जिले के 8 केंद्र शामिल होंगे। इन केंद्रों पर नागरिक आधार नामांकन (एनरोलमेंट) के साथ-साथ दस्तावेजों में सुधार (करेक्शन) की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।

कोटा और बूंदी में तय किए गए केंद्र

कोटा जिले में यह सुविधा जिला परिषद कार्यालय, लाडपुरा ब्लॉक के गंदीफली और मवासा ग्राम पंचायत भवनों में उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बूंदी जिले में बूंदी उप-पंजीयक कार्यालय, तहसील, केशवरायपाटन पंचायत समिति, नैनवां पंचायत समिति, धनेश्वर ग्राम पंचायत, तालेड़ा पंचायत समिति, उपखंड अधिकारी कार्यालय लाखेरी तथा हिंडोली पंचायत समिति स्थित सेवा केंद्रों पर आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर संचालित होंगे।

सर्वे में सामने आई बड़ी समस्याएं

स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 11 नए आधार केंद्र शुरू करने का निर्णय पायलट प्रोजेक्ट के तहत किए गए सर्वे के आधार पर लिया गया है। इस सर्वे में यह स्पष्ट हुआ कि कई नागरिक केवल छोटे-छोटे दस्तावेजी त्रुटियों या आधार संबंधी गलतियों के कारण जन आधार, खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि और जमाबंदी संशोधन जैसी सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

दूरदराज की यात्रा और तकनीकी दिक्कतें बनी परेशानी

सर्वे में यह भी पाया गया कि सीमित आधार केंद्रों की वजह से लोगों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को आधार सुधार या नामांकन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालयों तक जाना पड़ता था। कई मामलों में बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट (अंगूठे के निशान) मशीनों में सही तरीके से मैच नहीं हो पाते थे, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे।

इसी तरह दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिक महिलाओं को आधार केंद्रों तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी दिन की मजदूरी छोड़नी पड़ती थी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था।

योजनाओं के लाभ से जुड़ने में मिलेगी आसानी

नए आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर शुरू होने के बाद नागरिकों को दस्तावेजों की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। अब लोग आसानी से अपने आधार में सुधार करवा सकेंगे और जन आधार, खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि तथा जमाबंदी संशोधन जैसी सरकारी योजनाओं में अपना नाम दर्ज करवा पाएंगे। इस पहल से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंच और अधिक सरल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब