न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मिले 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, पॉजिटिविटी रेट 4.25%

महाराष्ट्र में सोमवार को लगातार दूसरे दिन 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले जो कोरोना की चौथी लहर के संकेत दे रहे है। सोमवार को 1036 नए केस रिपोर्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट भी 4.25% है, जो 13 फरवरी के बाद अधिकतम है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 June 2022 09:03:11

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मिले 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज,  पॉजिटिविटी रेट 4.25%

महाराष्ट्र में सोमवार को लगातार दूसरे दिन 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले जो कोरोना की चौथी लहर के संकेत दे रहे है। सोमवार को 1036 नए केस रिपोर्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट भी 4.25% है, जो 13 फरवरी के बाद अधिकतम है। हालाकि, एक्सपर्ट डॉक्टरों का कहना है कि राज्य में चौथी लहर शुरू हो गई है ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। जब तक कोई नया वैरिएंट नहीं आता, नई लहर की संभावना काफी कम है। उधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा है कि ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वायरस की गंभीरता ज्यादा नहीं है और मरीजों में अस्पताल में भर्ती होने की दर काफी कम है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि कोरोना केसों में ये बढ़ोतरी मुख्य रूप से ओमिक्रोन के वैरिएंट बीए.4 और बीए.5 की वजह से आई है, जो कि बेहद संक्रामक है। हालांकि पूरे महाराष्ट्र और मुंबई में भी कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर काफी कम है। उपलब्ध डाटा के मुताबिक, पॉजिटिव मरीजों में से महज 1% को ही अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ रही है। मुंबई में 24,579 बेड हैं, जिनमें से 185 यानी 0.74% ही सोमवार को भरे हुए थे। ऑक्सीजन सुविधा वाले 4768 बेड में से 14 (0.29%) पर ही मरीज थे। राजेश टोपे ने बताया कि मुंबई में सोमवार को 676 नए केस मिले थे। मई के आखिरी हफ्ते से राज्य के कुल केसों में से 60-70 फीसदी मुंबई में ही मिल रहे हैं।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले सात दिनों में मुंबई में (67.287%), ठाणे में (17.17%), पुणे में (7.42%), रायगढ़ में (3.36%) और पालघर में (2%) फीसदी केस मिले। इन पांच जिलों में डेली पॉजिटिविटी रेट 3 से 8 फीसदी के बीच रहा।

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केसों में कितने बीए.4 और बीए.5 ओमिक्रोन के केस हैं, इसका डाटा उपलब्ध नहीं है। इन दोनों वैरिएंट की वजह से दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में कोरोना की नई लहर आ रही है। इसके ज्यादा संक्रामक होने की एक वजह वैज्ञानिक ये मान रहे हैं कि ये शऱीर में मौजूद एटीबॉडी के प्रति चकमा देने में ज्यादा माहिर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज