Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: पिछले 24 घंटे में मिले 2 लाख से कम मरीज; मौत के आंकड़े चिंता वाले

देश में कोरोना के अब तक कुल 2,75,47,705 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 3,18,821 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 May 2021 9:39:36

Corona In India: पिछले 24 घंटे में मिले 2 लाख से कम मरीज; मौत के आंकड़े चिंता वाले

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख से कम कोरोना मरीज मिले। नए मरीजों का आंकड़ा बीते 54 दिन में सबसे कम रहा। गुरुवार को 1 लाख 79 हजार 535 कोरोना के नए मरीज मिले वहीं, 2 लाख 64 हजार 182 मरीज ठीक भी हुए। इससे पहले बुधवार को 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे पहले 24 मई को 1.95 लाख और 25 मई को 2.08 लाख कोरोना मरीज मिले थे। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 नए मरीज मिले थे। गुरुवार को देश में 89,733 एक्टिव केस कम हुए हैं। अब 23,27,541 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दे, इस दौरान 3,556 मरीजों की मौत भी हुई है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 4,529 मौतें 19 मई को दर्ज की गई थीं। मई के महीने में यह आंकड़ा 3400 से अधिक ही बना हुआ है। पिछले महीने की बात करें तो 15 अप्रैल को जहां 24 घंटे के अंदर मौतों का आंक़़डा 1,038 था वहीं आठ अप्रैल को यह आंक़़डा मात्र 685 मौतों का था। देश में कोरोना के अब तक कुल 2,75,47,705 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 3,18,821 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को 21,273 लोग संक्रमित पाए गए। 34,370 लोग ठीक हुए और 884 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 56.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 92,225 लोगों की मौत हो गई। 3.01 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 3,176 लोग संक्रमित पाए गए। 6,995 लोग ठीक हुए और 187 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.83 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.05 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,899 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 58,267 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 1,072 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,725 लोग ठीक हुए और 117 की मौत हो गई। अब तक 14.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,812 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 19,148 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 2,824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,815 लोग ठीक हुए और 69 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.62 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,848 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49,420 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 2,869 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,302 लोग ठीक हुए और 33 की मौत हो गई। अब तक 8 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,734 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 49,082 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 1,977 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,845 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक 7.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,827 लोगों की मौत हो चुकी है। 38,327 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 3454 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 85 लोगों की मौत हुई है। करीब एक महीने बाद राज्य में कोरोना से मौत की संख्या 100 से कम रही है। इससे पहले 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था। पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले। राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से प्रदेश की रिकवरी रेट भी बढ़कर 92 फीसदी के नजदीक पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका