भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,47,424 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,14,24,881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19
भारत में पिछले 24 घंटों में 34,703 नए कोविड मामले सामने आए; सक्रिय मामले घटकर पिछले 111 दिनों के न्यूनतम आंकड़े 4,64,357 पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.17% हो गई है। pic.twitter
यह प्रमुख राज्यों के हाल
महाराष्ट्र में सोमवार को 6,740 लोग संक्रमित पाए गए। 13,027 लोग ठीक हुए और 106 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में सोमवार को 319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 443 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 9.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,457 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,220 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को 118 लोग संक्रमित पाए गए। 195 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,646 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,181 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात में सोमवार को 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 194 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,071 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,333 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
राजस्थान में सोमवार को 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 140 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,941 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,092 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में सोमवार को 54 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 132 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,997 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 912 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मध्यप्रदेश में सोमवार को 32 नए मामले सामने आए। 39 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,015 लोगों की मौत हो गई। 466 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 520 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,854 है, जिसमें 3,730 सक्रिय मामले, 18,026 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 98 मौतें शामिल हैं।













