Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 75 दिन बाद पहली बार मौत का आंकड़ा रहा 1000 से कम, मिले 46,498 नए कोरोना मरीज

स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 10:01:09

देश में 75 दिन बाद पहली बार मौत का आंकड़ा रहा 1000 से कम, मिले 46,498 नए कोरोना मरीज

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले 50 हजार से कम आ रहे है। बीते दिनों की बात करे तो शुक्रवार को 48,768, शनिवार को 49,701 और रविवार को 46,498 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, रविवार को 58,540 मरीज ठीक भी हुए। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,034 की कमी आई है। अब कुल 5 लाख 68 हजार 48 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 978 मरीजों की मौत भी हुई। 12 अप्रैल के बाद के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब 1,000 से कम लोगों की मौत हुई। 12 अप्रैल को 880 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई है। वहीं 979 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। इसके अलावा 58,578 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,93,09,607 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है।

सिर्फ 17 लाख टीके लगे

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 17.21 लाख वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 32,36,63,297 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए। साथ ही कहा कि रविवार तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा 2।51 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद गुजरात में सवा दो लाख डोज लगे। इनके अलावा कोई राज्य 2 लाख का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना रहे मध्य प्रदेश और यूपी में रविवार को सिर्फ 12 और 10 हजार डोज लगाए गए।
प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 9,974 लोग संक्रमित पाए गए। 8,562 लोग ठीक हुए और 4,05 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 244 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,431 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,596 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 164 लोग संक्रमित पाए गए। 169 लोग ठीक हुए और 75 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,518 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,165 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 162 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 264 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,914 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,733 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना मामलों में कमी होने पर राजस्थान के पुष्कर में आज से मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। गुजरात में बीते दिन 112 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 305 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,051 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,687 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 259 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 285 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,568 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 39 नए मामले सामने आए। 129 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,917 लोगों की मौत हो गई। 816 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 19,455 है, जिसमें 4,324 सक्रिय मामले, 15,040 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 91 मौतें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका