न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना का सबसे बड़ा हमला, 24 घंटे में मिले 1.85 लाख मरीज, एक हजार से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कहर ढा रही है। कोरोना हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पहली बार देश में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 9:27:55

देश में कोरोना का सबसे बड़ा हमला, 24 घंटे में मिले 1.85 लाख मरीज, एक हजार से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कहर ढा रही है। कोरोना हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पहली बार देश में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82 हजार 231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई हो छू रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी होना चिंताजनक है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 38 लाख 70 हजार 731 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 72 हजार 114 हो गई है। अब तक 1 करोड़ 23 लाख 32 हजार 636 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13 लाख 60 हजार 330 हो गई है। बढ़ते मरीजों के साथ ही ठीक होने की दर में और गिरावट आई है। अब यह 89.51% रह गई है। कोरोना मृत्यु दर 1.25% है।

बीते 24 घंटों के आंकड़े

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.85 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,026
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 82 हजार
बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीज बढ़े: 1.01 लाख

देश में अब तक के आंकड़े

भारत में अब तक इतने हो चुके संक्रमित: 13.87 करोड़
भारत में अब तक ठीक हुए: 1.23 करोड़
भारत में कोरोना से इतनी हुई मौत: 1.72 लाख
भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या: 13.60 लाख

महाराष्ट्र में मंगलवार को 60,212 नए मरीज मिले। 31,624 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.19 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.66 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,526 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.93 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,070 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,261 मरीजों की जान चली गई। 43,539 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 6,690 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,748 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4922 मरीजों की मौत हो गई। 34,555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

टीका उत्सव का तीसरा दिन

हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 13 करोड़ 10 लाख 90 हजार 370 वैक्सीन राज्यों को दी गई है। इसमें वेस्टेज समेत 11 करोड़ 43 लाख 69 हजार 677 वैक्सीन यूज किए जा चुके हैं। राज्यों के कोटे में अभी 1 करोड़ 67 लाख 20 हजार 693 वैक्सीन उपलब्ध है।

यूरोप में मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

पूरी दुनिया की बात करे तो कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को 5 लाख 88 हजार 271 मामले रिकॉर्ड किए गए। इस दौरान 8 हजार 761 लोगों की मौत हुई। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में 1.60 लाख, अमेरिका में 56 हजार 522, तुर्की में 54 हजार 562, ब्राजील में 38 हजार 866 और ईरान में 23 हजार 311 में रिकॉर्ड किए गए। दुनिया में अब तक 13।72 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.59 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 11.04 करोड़ लोग ठीक हो गए। 2.38 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 2.37 करोड़ मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण है, जबकि 1.03 लाख मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। यूरोप में कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, यूरोप के 52 देशों में अब तक 10 लाख 288 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी