Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज; 3841 की हुई मौत

पिछले कई दिनों से भारत में कोरोना के मामले कम हो रहे थे लेकिन बुधवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 May 2021 9:35:35

फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज; 3841 की हुई मौत

पिछले कई दिनों से भारत में कोरोना के मामले कम हो रहे थे लेकिन बुधवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले 24 मई को 1.95 लाख और 25 मई को 2.08 लाख कोरोना रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थीं। हालाकि, इस दौरान 2 लाख 82 हजार 924 मरीज ठीक हो गए। सबसे ज्यादा डराने वाली बात जो है वह यह की मौतों की गिनती में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को 3,841 मरीजों की मौत हुई। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार 38 हो गई है। बुधवार को 75,601 एक्टिव केस कम हो गए। देश में अब 24 लाख 15 हजार 761 मरीजों का इलाज चल रहा है। , जबकि 2 करोड़ 46 लाख 26 हजार 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 15 हजार 263 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्‍ट्र में कोरोना से काफी राहत मिलती दिख रही है।
महाराष्‍ट्र में बुधवार को कोरोना के 24,752 नए केस मिले जबकि 23,065 लोग ठीक होकर अपने घर गए। महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या भले ही कम हो रही हो लेकिन मृतकों की संख्‍या अभी भी परेशानी का सबब बनी हुई है। देश में अब तक 992 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 56.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 52.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 91,341 लोगों की मौत हो चुकी है। 3.15 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में बुधवार को 99 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़ कर 4845 हो गई। स्वास्‍थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2603 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.98 लाख हो गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 6.62 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 6,641 मरीज भी शामिल हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,992 है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 3,176 लोग संक्रमित पाए गए। 10,540 लोग ठीक हुए और 193 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.98 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,712 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 62,271 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बुधवार को 1,491 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,952 लोग ठीक हुए और 130 की मौत हो गई। अब तक 14.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,695 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 19,148 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 2,829 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,767 लोग ठीक हुए और 56 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.59 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,779 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 53,480 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 3,085 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,007 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 7.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,701 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 55,548 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना 2,182 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7.71 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, 72 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7,758 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को कोविड-19 के 623 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 433 एवं जबलपुर में 82 नये मामले आए। प्रदेश में कुल 7.71 लाख संक्रमितों में से अब तक 7.20 लाख मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 43 हजार 263 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका