Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले 54,286 नए कोरोना मरीज, 69,130 ठीक हुए और 1323 की मौत हुई; सिर्फ इन 5 राज्यों में एक्टिव केस 50 हजार से ज्यादा

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 82 हजार 778 पर पहुंच गई है। जबकि, महामारी में अब तक 3.92 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 10:29:47

देश में बीते दिन मिले 54,286 नए कोरोना मरीज, 69,130 ठीक हुए और 1323 की मौत हुई; सिर्फ इन 5 राज्यों में एक्टिव केस 50 हजार से ज्यादा

देशभर में संक्रमण के बुधवार को 54,286 नए मामले सामने आए। 69,130 मरीज ठीक भी हुए और 1323 की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। बीते दिन एक्टिव मरीजों की संख्या में 16,183 की कमी आई है। देश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 6.21 लाख पर आ गया है। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 82 हजार 778 पर पहुंच गई है। जबकि, महामारी में अब तक 3.92 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इन 5 राज्यों में एक्टिव केस 50 हजार से ज्यादा

देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। अब सिर्फ 5 राज्य ऐसे हैं, जहां इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा है। इनमें महाराष्ट्र (1.21), कर्नाटक (1.16), केरल (99,389), तमिलनाडु (52,884) और आंध्र प्रदेश (51,204) शामिल हैं।

ICMR के मुताबिक, बीते बुधवार को देश में 18 लाख 59 हजार 469 सैंपल की जांच की गई। नए आंकड़ों को मिलाकर अब तक 39 करोड़ 78 लाख 32 हजार 667 नमूने जांचे जा चुके हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे तक के सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देश में 30 करोड़ 16 लाख 26 हजार 028 वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। इनमें पहले डोज की संख्या 24 करोड़ 82 लाख 24 हजार 925 है। जबकि, दूसरे डोज के मामले में यह आंकड़ा 5 करोड़ 34 लाख 01 हजार 103 है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट के 40 मरीज

देशभर में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 40 मामले सामने आ चुके हैं। इस बात की जानकारी सरकार ने बुधवार को दी है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना का यह खतरनाक वैरिएंट अब 4 राज्‍यों (तमिलनाडु, केरल, महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश) में फैल चुका है। इन राज्‍यों में अब तक इसके कुल 40 मरीज सामने आ चुके है। डेल्टा प्लस वैरिएंट के सबसे ज्यादा 21 केस महाराष्ट्र और 6 केस मध्यप्रदेश में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु में 3-3, कर्नाटक में 2 और पंजाब, आंध्र प्रदेश और जम्मू में 1-1 मामले में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने लॉकडाउन, वैक्सीनेशन और कोविड प्रोटोकॉल को कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में मजबूत हथियार बताया है। यह हैं प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बुधवार को 10,066 लोग संक्रमित पाए गए। 11,032 लोग ठीक हुए और 508 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 588 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 702 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,940 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,797 मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 408 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 788 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,407 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,622 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 155 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,905 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,178 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 138 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 487 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,040 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,807 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 112 लोग संक्रमित पाए गए। 302 लोग ठीक हुए और 54 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.78 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,336 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,666 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 84 नए मामले सामने आए। 275 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,827 लोगों की मौत हो गई। 1,495 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में बुधवार को 12,787 नए मामले सामने आए। 13,683 लोग ठीक हुए और 150 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,446 लोगों की मौत हो गई। 99,389 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक
में बुधवार को 4,436 नए मामले सामने आए। 6,455 लोग ठीक हुए और 123 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 26.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 34,287 लोगों की मौत हो गई। 1,16,450 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका