Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछले 24 घंटे में 52,956 नए कोरोना मरीज मिले, 88 दिन बाद सबसे कम आंकड़ा; एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 7 लाख से कम

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को 52,956 नए कोरोना मरीज मिले। इससे पहले शनिवार को 58,562 मरीज मिले थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 9:20:26

पिछले 24 घंटे में 52,956 नए कोरोना मरीज मिले, 88 दिन बाद सबसे कम आंकड़ा; एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 7 लाख से कम

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को 52,956 नए कोरोना मरीज मिले। इससे पहले शनिवार को 58,562 मरीज मिले थे। बीते दिन 77,967 कोरोना मरीज ठीक भी हुए और 1,423 संक्रमितों की मौत हुई। नए मरीजों का आंकड़ा बीते 89 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले 24 घंटे में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में 26,457 की कमी रिकॉर्ड की गई। फिलहाल 6 लाख 97 हजार 893 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में 78 दिनों के बाद यह आंकड़ा 7 लाख से नीचे आया है। इससे पहले 3 अप्रैल को देश में 6 लाख 87 हजार 434 एक्टिव केस थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.99 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.88 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.88 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.97 लाख

18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त मिलेगी वैक्सीन

देशभर में आज सोमवार से नई वैक्सीनेशन पॉलिसी लागू होने जा रही है। नई नीति में 18 से 44 उम्र वर्ग के लोग सीधे वैक्‍सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्‍सीन लगवा सकते हैं। पहले, 18 से 44 साल के लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए कोविन (CoWIN) पोर्टल से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत होती थी। नई पॉलिसी के मुताबिक केंद्र और राज्य सरकारों के जरिए 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी। अभी केंद्र 45 साल से नीचे के लोगों को वैक्सीन नहीं लगा रही थी। राज्य सरकारें और प्राइवेट अस्पताल लगा रहे थे।
यह हैं प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र


रविवार को 9,361 लोग संक्रमित पाए गए। 9,101 लोग ठीक हुए और 605 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.17 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.32 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़


रविवार को 352 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 681 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 9.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,387 लोगों की मौत हो चुकी है। 9,192 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश


रविवार को 219 लोग संक्रमित पाए गए। 561 लोग ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,178 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 4,569 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात

रविवार को 185 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 651 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,032 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 6,109 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

रविवार को 144 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 512 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,895 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 3,079 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली


रविवार को 124 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 398 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.05 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,914 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,091 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के काबू होते हालात के बीच दिल्ली में रियायतें 28 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के मुताबिक, यहां सोमवार से 50% कैपेसिटी के साथ बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसके अलावा पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योग एक्टिविटी को भी मंजूरी दी गई है।

मध्यप्रदेश

रविवार को 87 नए मामले सामने आए। 285 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,767 लोगों की मौत हो गई। 2,214 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका