Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना एक्टिव केस 5.37 लाख कम हुए, बीते दिन मिले 49701 नए मरीज; 57,481 ठीक हुए

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले 15 दिनों की बात करें, तो देश में 5 लाख 37 हजार 481 एक्टिव केस कम हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 9:48:16

देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना एक्टिव केस 5.37 लाख कम हुए, बीते दिन मिले 49701 नए मरीज; 57,481 ठीक हुए

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले 15 दिनों की बात करें, तो देश में 5 लाख 37 हजार 481 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले 10 जून को 11 लाख 18 हजार 818 एक्टिव केस थे, जो बीते दिन घटकर 5 लाख 81 हजार 337 तक पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों की बात करे तो देश में 49,701 नए कोरोना मरीज मिले। इस दौरान 57,481 लोग ठीक भी हुए और 1255 लोगों की मौत हो गई। क्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,054 की कमी आई है।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके:
3.02 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.92 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.95 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.81 लाख
12 से 18 साल के उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी ज़ायडस कैडिला की वैक्सीन

कोरोना के टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्र सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। इसके तहत कहा गया है कि जल्द ही 12 से 18 साल के उम्र के बच्चों को ज़ायडस कैडिला (Zydus Cadila) की वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकार ने साथ ही कहा है कि इस साल के आखिर तक सभी को वैक्सीन लगा दी जाएगी।

सरकार के मुताबिक देश में 18 साल से ऊपर के लगभग 93-94 करोड़ लोग हैं जिनको वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए 186 से 188 करोड़ वैक्सीन डोज की जरूरत होगी। केंद्र सरकार ने हलफनामे में कहा है कि अगस्त 21 से दिसंबर 2021 तक देश 135 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इसमें कोविडशील्ड (Covishield) की 50 करोड़, - कोवैक्सीन (Covaxin) की 40 करोड़, बॉयोलोजिकल ई की 30 करोड़, जायडस कैडिला (Zydus Cadila) 5 की करोड़ और स्पूतनिक वी की 10 करोड़ वैक्सीन शामिल है। प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में शनिवार को 9,812 लोग संक्रमित पाए गए। 8,752 लोग ठीक हुए और 511 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.20 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 361 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 526 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,427 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,720 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 164 लोग संक्रमित पाए गए। 328 लोग ठीक हुए और 62 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,443 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,197 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शनिवार को 141 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 170 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,910 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,839 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शनिवार को 122 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 352 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,045 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,883 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शनिवार को 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 158 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,961 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,598 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 46 नए मामले सामने आए। 204 लोग ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,896 लोगों की मौत हो गई। 927 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में शनिवार को 12,118 नए मामले सामने आए। 11,124 लोग ठीक हुए और 118 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,818 लोगों की मौत हो गई। 1,01,110 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में शनिवार को 4,272 नए मामले सामने आए। 6,126 लोग ठीक हुए और 115 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 28.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 26.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 34,645 लोगों की मौत हो गई। 1,05,226 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका