भारत में #COVID19 के 44,111 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 हुई। 738 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,01,050 हो गई है।
प्रमुख राज्यों के हाल
57,477 नए डिसà¥
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8,753 लोग संक्रमित पाए गए। 8,358 लोग ठीक हुए और 156 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,450 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,620 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का डेटा नहीं आया है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 145 लोग संक्रमित पाए गए। 260 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,601 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,671 मरीजों का इलाज चल रहा है।
राजस्थान में शुक्रवार को 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 159 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,312 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में शुक्रवार को 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 228 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,064 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,644 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में शुक्रवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 407 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,983 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,041 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 43 नए मामले सामने आए। 54 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,989 लोगों की मौत हो गई। 514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
झारखंड में शुक्रवार को संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और राज्य में मृतकों की संख्या 5113 पर ही स्थिर रही जबकि इस संक्रमण के 96 नए मामले सामने आने पर संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 345706 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य 339739 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 854 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 51924 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 96 संक्रमित पाए गए।
तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,230 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,88,407 हो गए। साथ ही, 97 रोगियों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 32,818 हो गई। तमिलनाडु में 4,952 मरीज ठीक भी हुए। जिसके बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,18,882 हो गई। वर्तमान में 36,707 मरीज उपचाराधीन हैं।













