Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19: केरल में एक बार फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में मिले 15 हजार से ज्यादा मरीज; 148 की मौत

देश के कई राज्यों में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन केरल में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 1:27:04

 Covid-19: केरल में एक बार फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में मिले 15 हजार से ज्यादा मरीज; 148 की मौत

देश के कई राज्यों में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन केरल में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए है। केरल में पिछले 24 घंटे में 15,600 नए केस आए और 148 लोगों की मौत हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले केरल में 15,000 से ज्यादा 9 जून को दर्ज किए गए थे। वहीं, कोरोना से मरने वाले 148 लोगों की संख्या भी 24 जून के बाद सबसे ज्यादा है। राज्य में कोविड-19 की वजह से अब तक 14,108 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब तक कुल मरीजों की संख्या 30 लाख के पार चली गई। अब तक 30,11,694 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है वहीं, 28,89,186 ठीक भी हो चुके है। फिलहाल 1,07,928 मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।
बुधवार को राज्य के मलप्पुरम में सबसे ज्यादा 2052, एर्नाकुलम में 1,727, त्रिशूर में 1,724, कोझिकोड में 1,683, कोल्लम में 1,501, पलक्कड़ में 1,180, त्रिवनंतपुरम में 1,150 मामले दर्ज किए गए।

नए केस में 74 हेल्थकेयर वर्कर्स भी

राज्य सरकार के मुताबिक, संक्रमण के नए केस में 74 हेल्थकेयर वर्कर्स हैं और 66 राज्य के बाहर से आने वाले लोग भी शामिल हैं। राज्य में नए मामलों में पॉजिटिविटी रेट 10.36% दर्ज की गई।

लॉकडाउन के बावजूद कम नहीं हो रही पॉजिटिविटी रेट

केरल सरकार ने हाल ही में कहा था कि लॉकडाउन के बावजूद राज्य के जिन 6 जिलों में पॉजिटिविटी रेट कम नहीं हो रही वहां टेस्टिंग, आइसोलेशन और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, त्रिशूर, कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को संबंधित जिलों के चिकित्सा अधिकारियों और कलेक्टरों की आपात बैठक बुलाई थीं। जॉर्ज ने कहा था कि हालांकि, इन सभी जिलों ने सैंपल की जांच का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, लेकिन जहां भी पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है वहां जांच तेज करने, संदिग्ध लोगों को क्वारंटीन में रखने और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का तत्काल पता लगाने को कहा गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास घर में क्वारंटीन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उन्हें जिले के कोविड केन्द्र में रखा जाए। इन जिलों में जागरुकता अभियान भी चलाए जाएं।

1.51 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी

बैठक में मंत्री ने यह भी कहा कि महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सीनेशन को तेज करना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना होगा। केरल में अब तक 1.51 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 37.64 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका