न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन की कमी से जूझ रहा राजस्थान, जयपुर समेत कई जिलों में आज नहीं होगा वैक्सीनेशन

सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर ट्वीट कर कहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से कम सप्लाई के कारण प्रदेश में बार-बार वैक्सीन की कमी हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 1:22:14

वैक्सीन की कमी से जूझ रहा राजस्थान, जयपुर समेत कई जिलों में आज नहीं होगा वैक्सीनेशन

भारत में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। भारत में टीकाकरण अभियान के 163वें दिन 27 जून को 13।9 लाख को पहली और 3.3 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई। देश में इस साल 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके साथ ही 1 मई को 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया। देश में अब तक वैक्सीन की 32 करोड़, 36 लाख 63 हजार 297 लगाई जा चुकी है। पिछले दिन यानी रविवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा 2।51 लाख लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। गहलोत सरकार का कहना है कि वैक्सीनेशन में अग्रणी राज्यों में शुमार होने के बावजूद प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं मिल पा रही है। इसके कारण वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। केन्द्र सरकार को चाहिये कि वह राजस्थान को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराये।

सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर ट्वीट कर कहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से कम सप्लाई के कारण प्रदेश में बार-बार वैक्सीन की कमी हो रही है। जिसके चलते सोमवार को अधिकांश जिलों में वैक्सीनेशन का काम बंद रहेगा।

गहलोत ने कहा कि मैं केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि प्रदेश की वैक्सीन सप्लाई बढ़ाई जाए जिससे बार-बार वैक्सीनेशन का काम ना रुके।

नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

वैक्सीन के कमी के कारण आज राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में कोरोना टीकाकरण का काम नहीं हो पायेगा। वहीं मंगलवार को भी डोज उपलब्ध होने पर ही वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीन की मांग को लेकर रविवार को ही सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। उसके बाद रात को गहलोत ने इसे लेकर ट्वीट भी किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्र में कहा है कि वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है। राजस्थान में अब तक 2 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में प्रतिदिन 15 लाख लोगों को टीका लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है। सीएम ने कहा कि कि केंद्र से हमें हर दिन तीन से 4 लाख वैक्सीन की खुराक ही मिल पा रही है। यह कम है। गहलोत ने इस मामले में पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यथा समय वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देवें।

सिर्फ 17 लाख लगे टीके

21 जून को शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के महा अभियान की रफ्तार रविवार को थम गई। cowin.gov.in के मुताबिक, रविवार रात 11:30 बजे तक पूरे देश में 17.05 लाख डोज ही लगे। यानी पिछले 6 दिन का एवरेज देखा जाए तो सिर्फ 25% ही वैक्सीनेशन हुआ। 21 जून के बाद से हर दिन एवरेज 66 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। इससे पहले 21 जून को 90.86 लाख, 22 जून को 54.22 लाख, 23 जून 64.83 लाख, 24 जून को 60.73 लाख, 25 जून 61.20 लाख और 26 जून को 64.90 लाख टीके लगाए गए थे। रविवार को राजस्थान के बाद गुजरात में करीब 2.25 लाख डोज लगे। इनके अलावा कोई राज्य 2 लाख का आंकड़ा नहीं छू पाया। वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना रहे मध्य प्रदेश और यूपी में रविवार को सिर्फ 12 और 10 हजार डोज लगाए गए। देश में सिर्फ महाराष्ट्र और यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं। महाराष्ट्र में यह संख्या 3.11 करोड़ और यूपी में 3.04 करोड़ है। चार राज्यों गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 2-2 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल