न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर हो रहा कोरोना टीकाकरण, प्रतिदिन लग रही 1.50 लाख लोगों को वैक्सीन

राजधानी दिल्ली में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी हुई हैं और हर दिन करीब 1.50 लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sept 2021 11:10:44

राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर हो रहा कोरोना टीकाकरण, प्रतिदिन लग रही 1.50 लाख लोगों को वैक्सीन

कोरोना के तीसरी लहर के आने की आशंका के बीच जितना ज्यादा हो सके वैक्सीनेशन करना जरूरी हैं ताकि इसे रोका जा सके। ऐसे में सभी की नजरें राजधानी दिल्ली पर भी टिकी रहती हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी हुई हैं और हर दिन करीब 1.50 लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है। पिछले दस दिन में करीब 14 लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक कुल एक करोड़ 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 72 फीसदी को पहली वैक्सीन लगी है। विभाग के मुताबिक, वैक्सीन की आपूर्ति अगर इसी प्रकार होती रही तो अगले दो माह के भीतर सभी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक एक करोड़ छह लाख लोगों को पहली और 44 लाख को दूसरी खुराक लग गई है। टीका लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। करीब 75 फीसदी युवाओं को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इसके बाद 44 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या है। जिलावार टीकाकरण की बात करें तो इसमें उत्तर-पश्चिमी जिला टीकाकरण में अव्वल है। यहां 12 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की पहली और पांच लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी जिला में टीकाकरण काफी कम हुआ है। यहां मात्र छह लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की पहली और दो लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी है।

भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 74 करोड़ के पार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुए 8 महीने पूरे होने वाले हैं। यहां इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। भारत हर दिन कोरोना वैक्सीनेशन में एक नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश भर में रविवार तक कुल 74 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में 100% 18+ आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त