न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग सोमवार को चला रहा कोविड टीकाकरण महाभियान, दो हजार केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग सोमवार को कोविड टीकाकरण महाभियान चलाने जा रहा हैं जहां दो हजार केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 9:43:58

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग सोमवार को चला रहा कोविड टीकाकरण महाभियान, दो हजार केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

उत्तराखंड में कोरोना के कहर को कम करने के लिए वैक्सीनेशन को तेज करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सोमवार को कोविड टीकाकरण महाभियान चलाने जा रहा हैं जहां दो हजार केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि टीकाकरण महाभियान के लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जिलों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध है।

प्रदेश में अब तक 96 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 43 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 74 लाख लोगों को पहली और 32.51 लाख को वैक्सीन को दोनों डोज लगी है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर तक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य के पास पर्याप्त वैक्सीन होने के बाद भी टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ी है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 60 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज लगानी होगी लेकिन वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 हजार वैक्सीन डोज लग पा रही है।

कोरोना के लिहाज से सुखद रहा रविवार, नहीं गई किसी संक्रमित की जान

कोरोना के बढ़ते-घटते आंकड़ों के बीच उत्तराखंड के लिए रविवार कोरोना के लिहाज से सुखद रहा जहां आज किसी भी संक्रमित मरीज की जान नहीं गई। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है। रविवार को 11720 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीते 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि सात मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 172 पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती