न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : परिवार पर पड़ी दोहरी मार, कोरोना ने ली तीन जान फिर चोरों ने की घर में 24 लाख की लूट

एक परिवार को दोहरी मार का सामना करना पड़ा जिसमें पहले तो कोरोना ने परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली और बची कसर चोरों ने घर में 24.60 लाख के आभूषण चुराकर पूरी कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 May 2021 2:01:40

बाड़मेर : परिवार पर पड़ी दोहरी मार, कोरोना ने ली तीन जान फिर चोरों ने की घर में 24 लाख की लूट

बाड़मेर में आंखें नाम कर देने वाला मामला सामने आया जहां एक परिवार को दोहरी मार का सामना करना पड़ा जिसमें पहले तो कोरोना ने परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली और बची कसर चोरों ने घर में 24.60 लाख के आभूषण चुराकर पूरी कर दी। बाड़मेर शहर के नवले की चक्की निवासी परिवार में पिता और दोनों पुत्रों की कोरोना से मौत के बाद सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही बचे है। मांगीदेवी करीब 12 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पास के मकान में क्वारैंटाइन थी। परिवार के बाकी सदस्य सांस और जेठानी भीमडा गए हुए थे। ऐसे में सूने मकान में डाका डालने का चोरों को मौका मिल गया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 41 तोला सोना चुराकर ले गए। चोरों ने सोने के आभूषण के अलावा किसी चीज को नही चुराया।

सदर थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि मांगी देवी पत्नी राम चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि वो परिवार सहित नवले की चक्की जैसलमेर रोड़ पर मकान में रहती है। कुछ दिन पूर्व ही उसके पति राम, उसके जेठ किशनाराम व ससुर हेराजराम की कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं वो महिला खुद भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। ऐसे में तीन-तीन मौत और पति को खोने के दर्द को झेल रही पत्नी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण होम क्वारैंटाइन थी। परिवार में सास, जेठानी भीमड़ा गए हुए थे। 25 मई को सुबह मांगी देवी नहाने के लिए उसके मकान जाने लगी तभी मकान का ताला टूटा हुआ दिखा। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। करीब 41 तोला सोना चुरा कर ले गए।

अलमारी व अटैची में रखे उसके सोने का तिमणिया 8 तोला, भुजबंद 6 तोला, सोने कंठी 5 तोला, रखड़ी सेट 3 तोला, मंगलसूत्र 1 ताला, झुमके 3 तोला, हाथ का कंगन 10 तोला, 10 अंगूठियां 5 तोला सहित करीब 41 तोला सोने के आभूषण अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इसके अलावा चांदी का कुछ गहना था वो अटैची में ही पड़ा मिला। अज्ञात चोरों ने 24 व 25 मई की रात को करीब 24.60 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन