न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया में डेल्टा का कहर: दो महीने पहले कर रहा था भारत की मदद, आज देश में ऑक्सीजन की किल्लत

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की विनाशकारी लहर ने इंडोनेशिया (Indonesia) में ऑक्सीजन का संकट पैदा कर दिया है और वहां की सरकार भारत, सिंगापुर और चीन समेत अन्य देशों से आपूर्तियों की गुहार लगा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 2:18:59

 इंडोनेशिया में डेल्टा का कहर: दो महीने पहले कर रहा था भारत की मदद, आज देश में ऑक्सीजन की किल्लत

इंडोनेशिया में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। देश में अब तक 24 लाख से अधिक संक्रमित मिले हैं और 65,457 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को 24 घंटे में सबसे अधिक 39,000 नए मामले इंडोनेशिया में मिले थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि आने वाले दिनों में इंडोनेशिया में एक दिन में 50000 तक मामले सामने आ सकते हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की विनाशकारी लहर ने इंडोनेशिया (Indonesia) में ऑक्सीजन का संकट पैदा कर दिया है और वहां की सरकार भारत, सिंगापुर और चीन समेत अन्य देशों से आपूर्तियों की गुहार लगा रही है। बता दे, दो महीने पहले हालत यह थी कि इंडोनेशिया ने भारत को हजारों टैंक ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी लेकिन आज उसे अन्य देशों से मदद मांगने की नौबत आ गई है।

इन देशों से आ रही मदद

सिंगापुर से शुक्रवार को 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की एक खेप पहुंची है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी 1000 वेंटिलेटर भेज रहा है। इनके अलावा अपने लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए इंडोनेशिया सिंगापुर से 36,000 टन ऑक्सीजन और 10,000वेंटिलेटर भी खरीदेगा। चीन से भी ऑक्सीजन खरीद को लेकर बात चल रही है। उधर, अमेरिका और यूएई ने भी मदद की पेशकश की है।

इंडोनेशिया की वैश्विक महामारी कार्रवाई के प्रभारी मंत्री लुहुत बिन्साप पंडजैतन ने बताया कि वह चीन और संभावित ऑक्सीजन स्रोतों के संपर्क में हैं। अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी मदद की पेशकश की है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘हम कोविड के मामले बढ़ने के साथ मुश्किल हालातों में घिरे इंडोनेशिया की स्थिति को समझते हैं।’

उन्होंने कहा कि टीके भेजने के अलावा, अमेरिका व्यापक कोविड-19 राहत प्रयासों में इंडोनेशिया को दी जाने वाली मदद बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

अस्पतालों में जगह नहीं, घरों में दम तोड़ रहे लोग

इंडोनेशिया के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भर गए हैं और लोग होम आइसोलेशन में ही आपात सुविधाओं का इंतजार करते हुए दम तोड़ दे रहे हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के कारण दक्षिण एशियाई देश में हालत नाजुक होती जा रही है। ऑक्सीजन की किल्लत से त्राहि-त्राहि मची हुई है।

भारत की थी मदद

इंडोनेशिया ने दो महीने पहले भारत में विनाशकारी दूसरी लहर की पीक के दौरान 3,400 ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसन्ट्रेटर भेजे थे। वह 2000 कंसन्ट्रेटर और भेजने वाला था लेकिन इस बीच वहां मामले बढ़ने के बाद इंडोनेशिया की सरकार ने जून के अंत में इसे रोक दिया।

रोजाना 1928 टन ऑक्सीजन की जरूरत

इंडोनेशिया को मौजूदा समय रोजाना 1928 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। जबकि देश का कुल उत्पादन 2262 टन प्रतिदिन है। अभी सरकार ने सौ फीसदी ऑक्सीजन की आपूर्ति चिकित्सा क्षेत्र में करने का फैसला किया है। इससे औद्योगिक प्रतिष्ठानों का काम रुकेगा। ऐसे में इंडोनेशिया ने दूसरे देशों से मदद मांगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान