Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar News: कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में घिरी नितीश सरकार, पप्पू यादव ने पूछा- मौत घोटाला कौन कर रहा है?

कोरोना से मरने वाले लोगों के नये आंकड़ों के साथ न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है बल्कि विपक्ष ने नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 12:38:12

Bihar News: कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में घिरी नितीश सरकार, पप्पू यादव ने पूछा- मौत घोटाला कौन कर रहा है?

बिहार की नितीश सरकार कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ों को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। पहले विभाग ने कहा था कि 5458 लोग मरे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के बयान के से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 9429 हो गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार तक मरने वालों की संख्या 5,478 के अलावा सत्यापन के बाद अतिरिक्त 3,951 अन्य लोगों की मौत के आंकड़े जोड़े गए हैं। दरअसल, बिहार में कोरोना से हो रही मौतों की संख्या पर उठ रहे सवालों से तंग आकर 18 मई को नितीश सरकार ने आंकड़ों की जांच कराने का फैसला लिया था। सही आंकड़ों का पता करने के लिए दो तरह की टीमें बनाई गई थीं, जिनकी जांच रिपोर्ट में ये लापरवाही सामने आई है। कोरोना से मरने वाले लोगों के नये आंकड़ों के साथ न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है बल्कि विपक्ष ने नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल

बता दें कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़ों पर शुरू से ही सवाल उठा रहे थे। अब विभाग की सच्चाई सामने आने के बाद उनका हमला और तेज हो गया है। पूर्व सांसद ने सरकार के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोला ही था कि उनको 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में जेल भेज दिया। अभी पूर्व सांसद पप्पू यादव जेल में ही हैं, लेकिन सरकार पर ट्वीट के माध्यम से लगातार हमलावर हैं।

बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग की सच्चाई सामने आने के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्‍होंने ट्वीट कर बिहार सरकार से पूछ, 'आज एक दिन में बिहार में 3971 लोग कोरोना से मरे हैं। और ये आंकड़े कोविड19 इंडिया डॉट ओआरजी पर मौजूद हैं। सरकार बताए एक दिन में इतनी मौते कैसे हुईं। मंगल और मोदी मुंह खोलें।' इसके साथ पूर्व सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करके कहा, 'कुर्सी कुर्सी खेलने वालों, मन्दिर और मस्जिद के नाम पर जहर घोलने वालों ठहर जाओ वरना मौत तुम्हारे दर पर भी दस्तक देगी।'

इसके अलावा पूर्व सांसद ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, 'बिहार में मौत घोटाला! पटना में कल 1000 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत की क्या है सच्चाई? कहा जा रहा है कि पहले मौत के आंकड़ों को छुपाया गया था, अब उन्हें जारी किया गया है। आखिर यह खेल किसका है? स्वास्थ्य विभाग में मौत के आंकड़ों का घोटाला कौन कर रहा है?'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका