न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर : हरियाणा से कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही थी 8.50 लाख रूपये की अवैध शराब

एक मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही 8.50 लाख रूपये की अवैध शराब को पकड़ा हैं। पुलिस ने मौके से 2 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 8:16:55

डूंगरपुर : हरियाणा से कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही थी 8.50 लाख रूपये की अवैध शराब

गुजरात में शराब पर प्रतिबंध हैं जिसके चलते वहां अवैध रूप से शराब की बहुत बिक्री होती हैं और इसी के चलते राजस्थान के डूंगरपुर में शराब माफिया सक्रिय हैं। हरियाणा से शराब डूंगरपुर होते हुए गुजरात पहुंचाई जाती हैं। ऐसे ही एक मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही 8.50 लाख रूपये की अवैध शराब को पकड़ा हैं। पुलिस ने मौके से 2 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्लास्टिक दाना और कट्टों की आड़ में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि अवैध शराब को चरखी दादरी हरियाणा से कंटेनर में भरकर गुजरात ले जा रहे थे जबकि चरखी दादरी डूंगरपुर जिले से करीब 717 किलोमीटर दूर है और इस बीच दो राज्य व कई जिले आते हैं, जहां पुलिस का सख्त पहरा भी रहता है। बावजूद शराब का कंटेनर गुजरात बॉर्डर तक पंहुच गया और यहां आकर पकड़ा गया।

बिछीवाड़ा थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर गुजरात राज्य की सीमा से सटी बिछीवाड़ा थाने की रतनपुर चौकी के सामने नाकांबन्दी कर दी। इस दौरान बिछीवाड़ा की तरफ से आ रहे एक कंटेनर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो कंटेनर में प्लास्टिक दाना व कट्टे भरे होना बताया, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ तो कंटेनर को खुलवाकर देखा। कंटेनर में प्लास्टिक दाना व कट्टों के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थीं, जिसके बारे में चालक कोई जवाब नहीं दे सका। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के आरोप में संजय पुत्र जय सिंह जाट व रामकिशन पुत्र टेकराम जाट निवासी बाबड़ा चरखी दादरी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कंटेनर से नाइट ब्लू मेट्रो लिकर के 174 कार्टन बरामद किए हैं, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल