न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : खाकी हुई शर्मसार! वर्दी के जोर पर कॉन्स्टेबल ने 19 दिन तक किया महिला से दुष्कर्म

राजस्थान के पाली में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां एक कॉन्स्टेबल अपनी वर्दी के जोर पर महिला से 19 दिन तक दुष्कर्म करता रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 7:22:17

पाली : खाकी हुई शर्मसार! वर्दी के जोर पर कॉन्स्टेबल ने 19 दिन तक किया महिला से दुष्कर्म

राजस्थान के पाली में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां एक कॉन्स्टेबल अपनी वर्दी के जोर पर महिला से 19 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। महिला अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस लगाने के बाद पीहर में रह रही थी। तभी एक मामले में कॉन्स्टेबल की महिला से मुलाक़ात हुई थी और दोनों नजदीक आए थे। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी। पीड़िता का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उसे रानी बनाकर रखने का सपना दिखाया था। यहां कॉन्स्टेबल ने महिला को झांसा दिया और उदयपुर व माउंटआबू ले जाकर 19 दिन तक रेप किया। जब शादी की बात कही तो उसे बेरहमी से पीट दिया। महिला ने होटल से ही फोन करके पुलिस को ज्यादती की जानकारी दी। पुलिस महिला को होटल से ले आई तो कांस्टेबल भी खुद ही थाने पहुंच गया, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कालूराम रावत ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

पुलिस से की शिकायत में 30 साल की पीड़ित महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल से वह पीहर में रह रही है। उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस महिला थाने में किया है। महिला की शादी कम उम्र में ही 17 साल पहले हुई थी। जिससे उसे एक सात साल का बच्चा भी है। पड़ोसी से नाली के विवाद में उसकी मुलाकात आरोपी कॉन्स्टेबल अजयपाल भाकल से हुई थी। अजय का भी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उसकी अजय से फोन पर बातें होने लगीं तो वह बातों ही बातों में सुनहरे भविष्य के सपना दिखाने लगा। उसने उसे विश्वास दिलाया की वह उससे शादी करके उसे रानी बनाकर रखेगा। आरोपी कांस्टेबल की इन्हीं बातों में वह फंस गई। 11 जून को आरोपी कांस्टेबल उसे भगाकर ले गया। विवाहिता के घर से बिना बताए निकल जाने पर 13 जून को उसकी मां ने औद्योगिक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आसोप (जोधपुर) निवासी आरोपी कॉन्स्टेबल अजयपाल भाकल (25) पुत्र बाबूलाल भाकल की 18 दिसम्बर 2015 को प्रथम नियुक्ति पाली में हुई थी। 19 मई 2021 से आरोपी कॉन्स्टेबल अपनी इच्छा से गैर हाजिर चल रहा हैं। इसको लेकर उसको कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन एक बार भी उसने जवाब नहीं दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग
झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग
सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी
‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी
‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’
ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा,  करने वाले थे आत्महत्या!
मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा, करने वाले थे आत्महत्या!
आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दवा एक साथ ले रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर
आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दवा एक साथ ले रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर