न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया डरपोक, भड़की BJP; शिवराज के मंत्री ने कहा - दूसरों के मकान पर पत्थर फेंकने से पहले...

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दूसरों के मकान पर पत्थर फेंकने से पहले सोच लीजिए आपका मकान भी शीशे का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 12:57:33

राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया डरपोक, भड़की BJP; शिवराज के मंत्री ने कहा - दूसरों के मकान पर पत्थर फेंकने से पहले...

कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को राहुल गांधी ने डरपोक बताया है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जो लोग भाजपा से डरते हैं, उनकी पार्टी में कोई जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकलने को कह देना चाहिए। हमें RSS की आइडियोलॉजी में भरोसा करने वाले लोग नहीं चाहिए। हमें निडर लोगों की जरूरत है। राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदलने पर कहा कि उन्हें अपना घर बचाना था, इसलिए वह डरकर संघ के पाले में चले गए। राहुल गांधी के सिंधिया को डरपोक बताए जाने पर बीजेपी भड़क उठी है। शिवराज सरकार में मंत्री और सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत ने राहुल गांधी पर जवाबी हमला बोला है।

गोविंद सिंह राजपूत ने राहुल गांधी के बयान पर कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और बेबाक बोलने की समझ समेत किसी से ना डरना, निडरता से हर कोई परिचित है।

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दूसरों के मकान पर पत्थर फेंकने से पहले सोच लीजिए आपका मकान भी शीशे का है।

मंत्री ने राहुल गांधी को 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने को लेकर बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण ही 15 साल बाद कांग्रेस पुनर्जीवित हुई थी। इस बात को पूरा प्रदेश और पूरी कांग्रेस पार्टी जानती है। लेकिन इसका नतीजा पार्टी ने क्या दिया इसको भी आप भली-भांति जानते समझते होंगे। दुख तो इस बात का है कि आप की समझ को कोई समझ ही नहीं पाया।

सिंधिया का था बड़ा रोल

दरअसल, 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एमपी में जीत दिलाने के पीछे एक बड़ा रोल ज्योतिरादित्य सिंधिया का था, लेकिन पार्टी में तवज्जो नहीं मिलने के कारण सिंधिया ने ना सिर्फ राहुल गांधी से अपनी दोस्ती को तोड़ा, बल्कि दल बदल कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। जिसका इनाम सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर दिया गया है। लेकिन सिंधिया के दल बदलने पर शुरुआती दौर में नरम रुख रखने वाले राहुल गांधी अब सिंधिया के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। मतलब साफ है कि राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कभी गहरी रहने वाली दोस्ती में दरार भी गहरी होती जा रही है और यही कारण है कि अब सिंधिया समर्थक मंत्री भी राहुल गांधी के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।

कुछ और नेता छोड़ सकते है कांग्रेस

बहराल राहुल गांधी के बयान से साफ है की पार्टी से अभी कुछ और नेताओं का पलायन हो सकता है, जिन्हें रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास फिलहाल कोई प्लान नहीं है। पार्टी के नेताओं के हो रहे मोहभंग को लेकर राहुल गांधी भले ही भाजपा और संघ के डर का असर बता रहे हो, लेकिन हकीकत यह है कि राहुल के करीबी ही राहुल से अब दूर होते जा रहे हैं। जिसका जवाब पार्टी के पास भी नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि राहुल गांधी के निडर लोगों को पार्टी में आने का न्योता देने का कितना असर होता है और कौन-कौन से चेहरे कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके