न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस MLA के 'रेप का मजा लो' वाले बयान पर उठा बवाल, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कहने वाले इन्हें पार्टी से निष्काषित करें

कांग्रेस के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। गुरुवार को विधानसभा में कुमार ने कहा कि एक कहावत है कि जब रेप होना ही है तो लेट जाओ और इसके मजे लो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 2:47:32

कांग्रेस MLA के 'रेप का मजा लो' वाले बयान पर उठा बवाल, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कहने वाले इन्हें पार्टी से  निष्काषित करें

कांग्रेस के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। गुरुवार को विधानसभा में कुमार ने कहा कि एक कहावत है कि जब रेप होना ही है तो लेट जाओ और इसके मजे लो। कुमार के इस शर्मनाक बयान के बाद राजनीतिक जगत के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। एक के बाद एक नेताओं के बयान का सिलसिला शुरू हो गया हैं।

रमेश कुमार के बयान पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि विधानसभा में एक कांग्रेस नेता ने महिलाओं के बारे में ऐसा शर्मनाक बयान दिया है।

स्मृति ईरानी ने कहा, 'विधानसभा जो महिला को संरक्षित करने का संकल्प लेती है उस धरा पर कांग्रेस नेता ने जो बयान दिया है वो शर्मनाक है। कांग्रेस का वो नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश में कहता है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। तो पहले कांग्रेस इस नेता को अपनी पार्टी से निष्काषित करें।'

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक व्यवहार है। पार्टी को ऐसे बयान देने वालों से डील करना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर आपकी विधानसभा या संसद में ऐसी मानसिकता वाले लोग बैठे हैं, तो बदलाव कैसे आएगा? हमें ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा देकर नजीर देनी चाहिए ताकि फिर कोई ऐसी बात कहने की जुर्रत न करे। यह घिनौनी हरकत है, मैं शॉक्ड हूं।

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, ‘कांग्रेस एमएलए रमेश कुमार का यह बयान बेहद शर्मनाक है। जिस पार्टी की मुखिया स्वयं एक महिला हो उस पार्टी के विधायक अगर ऐसी बात करते हैं तो महिलाओं को कितनी पीड़ा होती होगी। रमेश कुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’

रमेश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि राज्य के सदन में ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें महिला के प्रति न आदर और न सम्मान है। जिन लोगों ने इन्हें चुनकर वहां भेजा उन्हें एक बार सोचना चाहिए। इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।'

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'विधानसभा में ये बोलना ये सही नहीं है। कांग्रेस राजनीति का स्तर किस लेवल पर लेकर जा रही है ये इसका सबूत है। के.आर. रमेश कुमार काफी वरिष्ठ नेता हैं।'

वहीं, कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने कहा, ‘रमेश कुमार विधायक और स्पीकर रह चुके हैं उनके प्रति काफी सम्मान है। लेकिन उन्होंने ऐसा कहा इसके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अनुभवी नेता हैं। रमेश कुमार के बयान पर अध्यक्ष को उन्हें रोकना चाहिए था।’

दिल्ली के एक NGO ने रेप वाले बयान को लेकर केआर रमेश के खिलाफ कर्नाटक के गवर्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने MLA के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और MLA के तौर पर उन्हें डिस्क्वालिफाई करने की मांग की है।

बयान देकर अपनी पार्टी में भी निशाना बने रमेश कुमार

MLA का विवादित बयान कांग्रेस को नागवार गुजरा है। पार्टी ने कहा कि वह विधानसभा में ऐसी असभ्य भाषा के इस्तेमाल को बिलकुल सही नहीं समझती। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि स्पीकर और विधायक के बीच जो संवाद हुआ उसे पार्टी समर्थन नहीं देती है। स्पीकर और वरिष्ठ विधायकों का कर्तव्य बनता है कि वे रोल मॉडल बनें और ऐसे बर्ताव से दूर रहें।

कांग्रेस के राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि मैं ऐसे व्यवहार की भर्तस्ना करता हूं। रमेश कुमार स्पीकर और मंत्री रह चुके हैं। उनकी बात मुझे अच्छी नहीं लगी। उन्होंने माफी जरूर मांग ली है, लेकिन ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। स्पीकर उनकी बात पर हंस रहे थे। मैं इसका भी समर्थन नहीं करता।

रमेश कुमार का यह बयान तब आया जब विधानसभा में MLA किसान मुद्दों पर बात करने के लिए स्पीकर से समय मांग रहे थे। स्पीकर विश्वेश्वरा हेगडे कागेरी ने सवाल किया कि अगर सबको समय देंगे तो सत्र कैसे पूरा होगा। इसके बाद उन्होंने कहा, 'जो भी आप लोग तय करेंगे, मैं हां कर दूंगा। मैं सोच रहा हूं कि हम सब को इस परिस्थिति का आनंद लेना चाहिए। मैं इस सिस्टम को कंट्रोल या रेगुलेट नहीं हर सकता हूं। मेरी चिंता बस यह है कि सदन की कार्रवाई पूरी होनी चाहिए।'

स्पीकर के ऐसा कहने के बाद रमेश कुमार ने उनकी तुलना रेप पीड़िता से करते हुए विवादित बयान दिया और स्पीकर से कहा कि आप की स्थिति भी ऐसी ही है, इसलिए मजे ले लीजिए। उनके बयान पर स्पीकर सहित कई सदस्य एक साथ हंस पड़े।

विवाद बढ़ा तो बयान पर माफी मांगी

कर्नाटक विधानसभा में दिए गए MLA रमेश कुमार के बयान की जब चारों तरफ निंदा हुई, तो उन्होंने माफी मांग ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'विधानसभा में रेप पर दिए गए अपने बयान पर मैं माफी मांगता हूं। ऐसे गंभीर अपराध का जिक्र मजे के तौर पर करने का मेरा इरादा नहीं था। आगे से अपने शब्दों का चुनाव करते समय मैं सावधानी रखूंगा'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?