न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM पुष्कर सिंह धामी ने लगाई 10 जून तक चारधाम यात्रा में VIP दर्शन पर रोक, रजिस्टर्ड यात्री नहीं करेंगे दर्शन

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक लगा दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में पत्र भी भेजा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 7:54:31

CM पुष्कर सिंह धामी ने लगाई 10 जून तक चारधाम यात्रा में VIP दर्शन पर रोक, रजिस्टर्ड यात्री नहीं करेंगे दर्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक लगा दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। इससे पहले 30 मई तक सभी वीआईपी दर्शन प्रतिबंधित रखे जाने के आदेश दिए गए थे।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं। हरिद्वार और देहरादून में बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को रोक कर उनका रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था की गई है. ऋषिकेश में भी जो रजिस्टर्ड यात्री हैं, अगर ऊपर भीड़ है, तो रोकने की व्यवस्था की गई है। आगे जो यात्री आ रहे हैं, वो पंजीकरण करा के ही आएं।’

अब तक पहुँचे 14 लाख श्रद्धालू

10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालू उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। गुरुवार को चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने दावा किया कि कोविड के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत में श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी हो। यात्रियों का आंकड़ा 14 लाख पार कर चुका है। डीजीपी ने उत्तराखंड आ रहे सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के वे यहां ना आएं और खराब मौसम को देखते हुए पुलिस के निर्देशों का जरूर पालन करें। डीजीपी ने माना कि शुरुआती दौर में आई भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं पटरी से उतरीं लेकिन अब सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

आदि कैलाश यात्रा में उमड़ी भीड़

आदि कैलाश यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पिथौरागढ़ प्रशासन ने नई पहल की है। यात्रियों के लिए इनरलाइन पास अब धारचूला के साथ ही पिथौरागढ़ मुख्यालय में भी बन सकेंगे। साथ ही यात्रियों का मेडिकल और पुलिस सत्यापन भी मुख्यालय में हो सकेगा। प्रशासन ने जिला अस्पताल में मेडिकल जांच और सत्यापन के लिए रूम बनाएं हैं। मुख्यालय में इनरलाइन पास बनने से जहां यात्रियों को खासी राहत मिलेगी, वहीं पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि चाइना बॉर्डर पर छियालेख से आगे जाने के लिए इनरलाइन पास जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव