प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि एवं कुछ हिस्सों में बारिश औसत से कम हुई है जो चिंता का विषय है। प्रशासन को स्थिति के अनुसार अलग-अलग जिलों में विशेष गिरदावरी के निर्देà¤
गहलोत ने ट्वीट में कहा, 'राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश और कुछ में औसत से कम बारिश चिंता का विषय है। विभिन्न जिलों में विशेष निरीक्षण के लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि प्रभावितों को समय पर सहायता प्रदान की जा सके।' जल संसाधन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से 12 अगस्त तक, राज्य में सामान्य से 8.3 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के चलते राजस्थान के बांधों में जलस्तर में इजाफा हुआ है। है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 727 बांधों में से 117 पूरी तरह से भरे हुए हैं, 311 आंशिक रूप से भरे हुए हैं और 227 खाली हैं। 22 अन्य बांधों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। 10 दिन पहले तक सिर्फ 39 ही पूरी तरह भरे हुए थे जबकि 336 खाली थे।













