न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कोरियोग्राफर युवती को एलबम दिखाने के बहाने घर बुला किया दुष्कर्म, बनाया बच्चा पैदा करने का दबाव

शर्मनाक मामला सामने आया जहां एक युवती से दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म देने का दबाव बनाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 2:15:59

जयपुर : कोरियोग्राफर युवती को एलबम दिखाने के बहाने घर बुला किया दुष्कर्म, बनाया बच्चा पैदा करने का दबाव

राजधानी जयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया जहां एक युवती से दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म देने का दबाव बनाया गया। यहां एक फोटोग्राफर ने कोरियोग्राफर युवती की तस्वीरें खिंची और एल्बम बनाया एवं इसे दिखाने के बहाने घर बुला युवती से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई तो उसपर बच्चा पैदा करने का भी दबाव बनाया गया। 25 वर्षीया पीड़िता की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी विजय और उसके भाई को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेज दिया। 5 सितंबर को पीड़िता ने नाहरगढ़ थाने में दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने अनुसंधान शुरु कर कार्रवाई की।

डीसीपी (नार्थ) परिस देशमुख ने बताया कि आरोपी विजय खींची उर्फ वीर (21) तेजाजी की बगीची, उनियारों का रास्ता चांदपोल में रहता है। वह शादी समारोह व अन्य इवेंट्स में फोटोग्राफी का काम करता है। करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात कोरियोग्राफी व इवेंट मैनेजमेंट के व्यवसाय से जुड़ी एक लड़की से हुई थी। तब विजय ने उसके फोटो खींचे। दोनों की मुलाकात बातचीत में बदली। तब विजय ने पीड़िता के मोबाइल नंबर भी ले लिए। आरोप है कि विजय ने पीड़िता को उसके फोटो का एलबम बनाकर दिया था। इस एलबम को अच्छे से तैयार करने का बहाना बनाकर लौटाने को कहा।

विजय ने 15 जुलाई को युवती को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ महीने बाद युवती को गर्भवती होने का पता चला तो उसने विजय को बताया। इस पर विजय ने शादी करने का विश्वास दिलाते हुए बच्चे को जन्म देने के लिए कहा। लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच अनबन हुई। बदनामी के डर से युवती चुपचाप सहती रही। उसने अपनी सहेली को आपबीती बताई। विजय ने 4 सितंबर को युवती को घर बुलाकर जमकर मारपीट की। इससे पहले दोबारा दुष्कर्म किया। तब पीड़िता ने किसी तरह अपनी सहेली को सूचना दी। तब सहेली ने नाहरगढ़ थाने में सहेली को बंधक बनाकर मारपीट करने की जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत