न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन ने हमसे हमारी जमीन छीनी, प्रधानमंत्री मोदी का दावा झूठा, कारगिल में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरे का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर निशाना साधा कि हमारी एक इंच जमीन पर किसी ने भी कब्जा नहीं किया है। उन्होंने कहा, "यह झूठ है क्योंकि चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 2:46:06

चीन ने हमसे हमारी जमीन छीनी, प्रधानमंत्री मोदी का दावा झूठा, कारगिल में बोले राहुल गांधी

कारगिल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरे का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर निशाना साधा कि हमारी एक इंच जमीन पर किसी ने भी कब्जा नहीं किया है। उन्होंने कहा, "यह झूठ है क्योंकि चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है।"

पिछले आठ दिनों से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में घूम रहे राहुल गांधी ने यहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है। खासकर, जब मैं पैंगोंग त्सो झील पर था, यह स्पष्ट है कि चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर जमीन हड़प ली है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा कि लद्दाख की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली है। यह एक झूठ है।"

उन्होंने कहा, 'लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है कि चीन ने भारत की जमीन ले ली है और प्रधानमंत्री बोलने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी ने 20 अगस्त को पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र का दौरा किया था और अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

उन्होंने युद्धों के दौरान लद्दाख के लोगों की भूमिका की भी सराहना की। आपकी (लद्दाख) और कारगिल में भूमिका, जब भी भारत को आपकी आवश्यकता हुई है, जब भी सीमाओं पर युद्ध हुआ है, तब कारगिल के लोग एक स्वर में भारत के साथ खड़े हुए हैं। ऐसा आपने एक बार नहीं, कई बार किया है।'

अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का मकसद बीजेपी और आरएसएस के लोगों द्वारा फैलाई जा रही नफरत और हिंसा को खत्म करना है। हमने नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोली है नारे के साथ प्यार फैलाकर इसे ख़त्म करने की कोशिश की। यात्रा श्रीनगर में समाप्त नहीं होनी थी और इसे लद्दाख आना था, लेकिन उस समय सर्दी थी और भारी बर्फबारी थी और प्रशासन ने भी हमें न आने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, लेकिन लद्दाख पहुंचना हमारा मकसद था, हमने एक कदम उठाया और मैं लद्दाख के सभी कोनों में गया, पदयात्रा से नहीं बल्कि बाइक से। उन्होंने लद्दाख में कई लोगों से बात की और उनके दिल की बात समझने की कोशिश की।

कारगिल में अपने लद्दाख दौरे का समापन करके राहुल श्रीनगर निकल जाएंगे। यह उनका निजी दौरा है। वह हाउसबोट और होटल में दो दिन बिताएंगे। शनिवार को राहुल की मां सोनिया भी श्रीनगर पहुंचेंगी।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया, यह उनका फैमिली टूर है। इस दौरान वह कोई पॉलिटिकल मीटिंग नहीं करेंगे।

कारगिल में राहुल के 15 मिनट के संबोधन की बड़ी बातें...

—राहुल ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा- मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया। गरीबों, माताओं-बहनों और युवाओं से बात की। आपके दिल की बात समझने की कोशिश की। दूसरे नेता अपने 'मन की बात' करते हैं। मैंने सोचा मैं आपके मन की बात सुनूं।

—राहुल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा- लद्दाख बेरोजगारी का एपिसेंटर बन गया है। लद्दाख में सेलफोन का कवरेज और कम्युनिकेशन का सिस्टम नहीं है। लद्दाख में एयरपोर्ट है, लेकिन हवाई जहाज नहीं आता है। मैं संसद के अगले सत्र में वे लद्दाख के लोगों के मुद्दे उठाउंगा।

—लद्दाख के नेचुरल रिसोर्सेज पर बात करते हुए राहुल ने कहा- यहां सोलर एनर्जी की कोई कमी नहीं है। भाजपा के लोग आपकी जमीन आपसे लेना चाहते हैं। अडाणी के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां लगाने चाहते हैं और उसका फायदा आपको नहीं देना चाहते। हम यह कभी नहीं होने देंगे।

—राहुल ने कहा- कुछ महीने पहले, हम भारत जोड़ो यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे। इसका उद्देश्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था। यात्रा से जो संदेश निकला वह था-'नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं। पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद यह देखने को मिला। यात्रा के समय मैं लद्दाख नहीं जा सका। लद्दाख में यात्रा करना मेरे दिल में था और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल से पूरा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?