न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांधी जयंती पर जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू का जेल में अनशन, पूरे सूबे में होगा विरोध प्रदर्शन

YS जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू 2 अक्टूबर को जेल में अनशन करेंगे। इसी तरह का विरोध प्रदर्शन सारे आंध्र प्रदेश में किया जाएगा। सूबे में बाकी नेता विरोध की कमान संभालेंगे। नायडू इस समय आंध्र प्रदेश की राजा महेंद्रवरम जेल में बंद हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 6:50:12

गांधी जयंती पर जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू का जेल में अनशन, पूरे सूबे में होगा विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद। YS जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू 2 अक्टूबर को जेल में अनशन करेंगे। इसी तरह का विरोध प्रदर्शन सारे आंध्र प्रदेश में किया जाएगा। सूबे में बाकी नेता विरोध की कमान संभालेंगे। नायडू इस समय आंध्र प्रदेश की राजा महेंद्रवरम जेल में बंद हैं। स्किल डेवलपमेंट स्कैम में ईडी के शिकंजे के फंसने के बाद से वो जेल में बंद हैं। इस मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की अपील फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

सीआईडी ने कौशल विकास घोटाले मामले में नायडू को गिरफ्तार किया था। तेदेपा के कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर शनिवार को पूरे आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शोरगुल करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। तेदेपा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने नायडू की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए पांच मिनट के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शनिवार को तेदेपा वर्कर्स ने किया था शोरगुल कर प्रदर्शन

पार्टी कार्यकर्ता शाम 7 बजे सड़कों पर निकले। उन्होंने घंटियों, बर्तन, सीटियां के साथ अपने वाहनों के हॉर्न बजाकर शोरगुल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नायडू के बेटे और तेदेपा महासचिव नारा लोकेश तेदेपा सांसदों के साथ दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान नायडू परिवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जेल के सामने जाकर ढोल बजाए।

विरोध कार्यक्रम में तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेदेपा समर्थकों ने भी हिस्सा लिया। ध्यान रहे कि पार्टी ने लोगों से 30 सितंबर को शाम 7 बजे से 7.05 बजे तक शोर मचाते हुए विरोध प्रदर्शन की अपील की थी। नायडू के समर्थकों का कहना है कि YSR सरकार ने राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए उनके नेता को जेल में डाला है। जिस घोटाले की बात की जा रही है वो अरसा पहले की घटना है। सरकार को कुछ गलत लगता था तो अभी तक चुप क्यों थी। 2024 चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश में भी चुनावी आहट शुरू हो गई है। लिहाजा नायडू को जेल में डाला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी? Bharat Gas, Indane और HP के इन ऑफिशियल नंबरों पर तुरंत करें शिकायत
LPG सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी? Bharat Gas, Indane और HP के इन ऑफिशियल नंबरों पर तुरंत करें शिकायत
गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल
गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल
सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए महानगरों में क्या है आज Gold का ताजा हाजिर भाव
सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए महानगरों में क्या है आज Gold का ताजा हाजिर भाव
ऐसी क्या मजबूरी थी कि माता-पिता ने बेटे की लंबी उम्र नहीं, उसकी मौत की दुआ मांगी? हरीश राणा की कहानी कर देगी भावुक
ऐसी क्या मजबूरी थी कि माता-पिता ने बेटे की लंबी उम्र नहीं, उसकी मौत की दुआ मांगी? हरीश राणा की कहानी कर देगी भावुक
सुबह उठते ही होने लगता है बदन दर्द, जबकि कोई मेहनत भी नहीं की? जानिए इसके छिपे कारण
सुबह उठते ही होने लगता है बदन दर्द, जबकि कोई मेहनत भी नहीं की? जानिए इसके छिपे कारण
शंकराचार्य लखनऊ पहुंचे, समर्थक वाराणसी में करेंगे शंखनाद, अस्सी घाट पर होगा जयघोष
शंकराचार्य लखनऊ पहुंचे, समर्थक वाराणसी में करेंगे शंखनाद, अस्सी घाट पर होगा जयघोष
‘पीएम मोदी ने सबसे बड़ी भूल की…’, अरविंद केजरीवाल का दावा, देश में 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा
‘पीएम मोदी ने सबसे बड़ी भूल की…’, अरविंद केजरीवाल का दावा, देश में 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा
वॉक, जॉगिंग या रनिंग: जल्दी वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे
वॉक, जॉगिंग या रनिंग: जल्दी वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे
 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल
 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल
भारत में लॉन्च हुए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी प्रीमियम
भारत में लॉन्च हुए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी प्रीमियम
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
त्वचा पर खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
त्वचा पर खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते समय भावुक हुए जस्टिस पारदीवाला, बोले – अब हम ऐसे मोड़ पर हैं जहां निर्णय लेना जरूरी है
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते समय भावुक हुए जस्टिस पारदीवाला, बोले – अब हम ऐसे मोड़ पर हैं जहां निर्णय लेना जरूरी है