न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर गरीब नवाज की दरगाह से सरवाड़ निकली फखरुद्दीन चिश्ती के लिए चादर, गाजे बाजे के साथ दागे तोप के गोले

आज बुधवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के दर से सरवाड़ साहबजादे साहब ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर चादर रवाना की गई। ख्वाजा फखर के उर्स में शरीक होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जायरीन पैदल जत्था के रूप में भी रवाना हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 6:46:28

अजमेर गरीब नवाज की दरगाह से सरवाड़ निकली फखरुद्दीन चिश्ती के लिए चादर, गाजे बाजे के साथ दागे तोप के गोले

आज बुधवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के दर से सरवाड़ साहबजादे साहब ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर चादर रवाना की गई। ख्वाजा फखर के उर्स में शरीक होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जायरीन पैदल जत्था के रूप में भी रवाना हुए। जायरीन के इन जत्थों का जगह जगह स्वागत किया गया। पिछले साल कोविड-19 के चलते पिछले साल चादर का जुलूस नहीं निकला था। अंजुमन सैयदजादगान का एक प्रतिनिधिमंडल चादर लेकर सरवाड गया था। इस प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन ने पास जारी किए थे। लेकिन इस साल गाजे बाजे के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शरीक हुए। शाही अंदाज में निकले जुलूस के दौरान बड़े पीर साहब की पहाड़ी से तोप के गोले दागे गए। दरगाह ख्वाजा साहब से भेजी यह चादर शुक्रवार को सरवाड में साहबजादे साहब की मजार पर पेश की जाएगी।

परंपरा के अनुसार दरगाह के अहाता ए नूर से शान ओ शौकत के साथ जुलूस की शुरूआत हुई। गाजे बाजे और कव्वाली के साथ निकले जुलूस में कलंदर व मलंग हैरतअंगेज करतब पेश करते हुए चल रहे थे। खुद्दाम ए ख्वाजा सिर पर चादर लिए हुए थे। अकीदतमंद चादर पर फूल पेश कर रहे थे। असर की नमाज तक जुलूस दरगाह के निजाम गेट तक पहुंचा। उसके बाद नाला बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ। यहां से कनवीनर सैयद तसद्दुक हुसैन जमाली की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल चादर लेकर सरवाड़ के लिए रवाना हुआ। जमाली ने बताया कि शुक्रवार को अपराहन 3:00 बजे सरवाड़ स्थित सरवाडी गेट से जुलूस की शुरुआत होगी। रोशनी के वक्त से पहले जुलूस सरवाड़ दरगाह पहुंचेगा। साहबजादे साहब की मजार पर चादर पेश कर दुआ की जाएगी। अंजुमन की ओर से तीन दिन लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती