कोविड 19 के अधीन वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने के क्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उन नागरिकों जिन्होंने वैक्सीन लगवायी है के लिए 25 आधार बिंदु अधिक अतिरिक्त आà
किन्हें मिलेगा फायदा?
यह स्कीम वो लोग ले सकते हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है। उन्हें 0.25% ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। ऐसे सीनियर सिटिजंस को 0.50% ब्याज दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं।
इसका फायदा कब तक?
बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस स्कीम की जानकारी दी है। स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 1,111 दिन है। इसे सीमित अवधि के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्कीम के तहत वैक्सीन लगवाने वाले सीनियर सिटीजंस को डिपॉजिट कराने पर 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस समय 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट की फैसिलिटी दे रहा है।
लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले
आपको बता दे, सोमवार को देश में एक बार फिर 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले. 96 हजार 727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।













