न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी के साथ करीना के घर पहुंचीं आलिया भट्ट, राहा कपूर को देख फिदा हुए जा रहे हैं फैंस, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। कह सकते हैं कि वह मौजूदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 11:11:22

बेटी के साथ करीना के घर पहुंचीं आलिया भट्ट, राहा कपूर को देख फिदा हुए जा रहे हैं फैंस, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। कह सकते हैं कि वह मौजूदा समय में इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। रणबीर और आलिया ने पिछले साल क्रिसमस के आस-पास पहली बार सार्वजनिक तौर पर उसका चेहरा दिखाया था। लोग राहा को देख उसकी तुलना पड़दादा स्वर्गीय राज कपूर और रणबीर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर से करने लगे।

अब एक बार फिर राहा की झलक देखने को मिली। दरअसल शुक्रवार (26 अप्रैल) को आलिया अपनी बेटी के साथ अपनी ननद एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर गई थीं। मां-बेटी को करीना के घर से बाहर निकलते देखा गया। बुआ करीना अपनी भतीजी राहा पर खूब प्यार लुटाती हैं। करीना और सैफ अली खान के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आलिया ने सफेद कपड़े पहने थे, जबकि राहा रंगीन फ्रॉक में प्यारी लग रही थीं।

आलिया को कार में बैठने से पहले राहा को गोद में लिए हुए घर से निकलते देखा गया। आलिया, राहा को पैपराजी की नजरों से छुपाने के लिए छाते का प्रयोग करती भी दिखीं। यूजर्स राहा के क्यूट लुक्स और हरकतों पर फिदा हुए जा रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर प्यारी-प्यारी रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आलिया की बचपन की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई थी। इसमें राहा काफी कुछ आलिया जैसी नजर आ रही थीं।

आलिया की अगली फिल्म ‘जिगरा’ इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। उसी साल 6 नवंबर को राहा का जन्म हुआ था। आलिया और रणबीर अक्सर इंटरव्यू में राहा की परवरिश को लेकर बातें करते नजर आते हैं। बहरहाल आलिया का वर्कफ्रंट देखें तो वह अपनी फिल्म 'जिगरा' की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म वासन बाला के डायरेक्शन में बनी है। 'जिगरा' 27 सितंबर को रिलीज होगी। '

जिगरा' के अलावा आलिया फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की फिल्म के लिए तैयार हैं। आलिया 'लव एंड वॉर' के लिए संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगी। फिल्म में उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। आलिया को आखिरी बार करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसके बाद वे पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष