न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 जून को घोषित होंगे CBSE 10वीं के नतीजे, इस आधार पर मिलेंगे स्टूडेंट को नंबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल 14 अप्रैल को होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा को कोरोना महामारी के मद्देनजर रद्द कर दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 May 2021 8:51:55

20 जून को घोषित होंगे CBSE 10वीं के नतीजे, इस आधार पर मिलेंगे स्टूडेंट को नंबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल 14 अप्रैल को होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा को कोरोना महामारी के मद्देनजर रद्द कर दिया था। वहीं, CBSE ने शनिवार की रात रिजल्ट की तारीखों का ऐलान किया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 20 जून को घोषित किया जाएगा। सीबीएसई ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा ना होने की स्थिति में 10वीं का रिजल्ट कैसे तैयार किया जाएगा। सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट तैयार करने में इंटरनल एसेसमेंट नीति को लेकर जारी नोटिस में कहा है कि छात्रों का 20 अंकों लिए यह इंटरनल एसेसमेंट उनके स्कूल तैयार करेते हैं। अब परीक्षाएं रद्द होने के चलते बचे हुए 80 मार्क्स का डेटा भी स्कूलों को ही तैयार करना होगा। CBSE के नोटिफिकेशन के मुताबिक, नतीजे तैयार करने के लिए हर स्कूल को एक 8 सदस्यीय रिजल्ट कमेटी बनानी होगी। इसमें स्कूल के प्रिंसिपल के अलावा मैथ, सोशल साइंस, साइंस और दो लैंग्वेज टीचर होंगे। कमेटी में 2 टीचर पड़ोस के स्कूल से भी रखने होंगे।

CBSE के मुताबिक, रिजल्ट के लिए पिछले 3 साल में स्कूल के सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार वर्ष (रेफरेंस इयर) माना जाएगा। जैसे यदि 2017-18 में स्कूल के सभी छात्रों के अंकों का औसत 72%, 2018-19 में 74% और 2019-20 में 71% था, तो वर्ष 2018-19 को रेफरेंस ईयर माना जाएगा। आधार वर्ष में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छात्रों के औसत अंक के बराबर ही 2020-21 का नतीजा तैयार होगा। CBSE स्कूलों को उनके रेफरेंस इयर और विषय वार अंक भेजेगा। विषयों में दिए जाने वाले अंक औसत अंक से 2 अंक कम या ज्यादा तक दिए जा सकते हैं लेकिन पांचों विषयों के अंक रेफरेंस ईयर के औसत अंक से ज्यादा नहीं हो सकते।

10वीं के नतीजों में हर विषय के 100 अंकों में 20% अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80% अंक बोर्ड परीक्षाओं के होते हैं। आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक पहले की तरह जुड़ेंगे। बाकी के 80 अंकों के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने फॉर्म्यूला दिया है।

इस फॉर्मूले से जोड़े जाएंगे 100 अंक

# 20 अंक - इंटरनल असेसमेंट
# 10 अंक - यूनिट टेस्ट/पीरियोडिक टेस्ट
# 30 अंक - मिडटर्म/ हाफ ईयरली टेस्ट
# 40 अंक - प्री-बोर्ड एक्जामिनेशन

यदि किसी स्कूल में इन तीनों श्रेणियों के टेस्ट नहीं लिए गए हैं या उनका प्रामाणिक रिकॉर्ड नहीं है तो रिजल्ट कमेटी इस पर फैसला लेगी।

बीते महीने किया था परीक्षा रद्द करने का ऐलान

देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बीते महीने, 4 अप्रैल को सीबीएसई क्लास 10 के इस साल के एग्जाम रद्द करने और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया था। बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से 14 जून 2021 तक होनी थीं। जिसे स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब कब होगी, इसका फैसला 01 जून 2021 को कोरोना के हालात को देखते हुए लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म