न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज, स्वर्ण मंदिर में किया था योग और शीर्षासन, सिख समुदाय भड़का

पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर में योग करके धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 4:19:40

फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज, स्वर्ण मंदिर में किया था योग और शीर्षासन, सिख समुदाय भड़का

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर में योग करके धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अर्चना पेशे से लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और परिक्रमा पथ पर शीर्षासन किया। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसके बाद सिख समुदाय आक्रोशित है।

मकवाना एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और उद्यमी हैं। वह गुजरात के वडोदरा में हाउस ऑफ अर्चना नाम से एक फैशन डिजाइन ब्रांड भी चलाती हैं। अर्चना का Healing Tattvas नाम से सोशल मीडिया पेज भी है, जहां वह एक ब्लॉगर के रूप में अपने यात्रा के अनुभवों को शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 140k फॉलोअर्स हैं।

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह-सुबह अर्चना स्वर्ण मंदिर पहुंची और उन्होंने वहां परिसर में योग किया। इसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में शीर्षासन किया। घटना सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ी आपत्ति जताई। संस्था ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने मकवाना के खिलाफ स्वर्ण मंदिर में योग करने और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

शीर्ष गुरुद्वारा संस्था एसजीपीसी ने अपने तीन कर्मचारियों को कर्तव्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एचएस धामी ने एक बयान में कहा, "स्वर्ण मंदिर में सिख आचरण के खिलाफ काम करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर इस पवित्र स्थान की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व की अनदेखी करते हैं और आपत्तिजनक कृत्य करते हैं।"

बाद में अर्चना मकवाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट कर अपने आचरण के लिए माफी मांगी थी। मकवाना ने कहा, "मैंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से कुछ पोस्ट नहीं किया था। मुझे नहीं पता था कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में योग करना कुछ लोगों को बुरा लग सकता है, क्योंकि मैं बस उनके प्रति सम्मान व्यक्त कर रही थी और मेरा किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।" उन्होंने कहा, "मैंने जो भी दुख पहुंचाया है उसके लिए मैं ईमानदारी से माफी मांगती हूं और भविष्य में और अधिक सावधान रहने का वादा करती हूं। कृपया मेरी ईमानदारी से की गई माफ़ी स्वीकार करें।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें