न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : उदयपुर घूमने जाना दोस्तों को पड़ा भारी, डिवाइडर से टकरा उड़े कार के परखच्चे, चार की मौत, एक गंभीर

टोंक में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां भरतपुर से उदयपुर कार में घूमने जा रहे दोस्तों की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 10:47:50

टोंक : उदयपुर घूमने जाना दोस्तों को पड़ा भारी, डिवाइडर से टकरा उड़े कार के परखच्चे, चार की मौत, एक गंभीर

शुक्रवार देर रात टोंक में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां भरतपुर से उदयपुर कार में घूमने जा रहे दोस्तों की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार दोस्तों की मौके पर ही जान चली गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। चारों शवों को अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। एक को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के गेट व अन्य हिस्सों को खींच-खींच कर सीधा किया। इसके बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला जा सका। मृतकों के परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए हैं। चौकी प्रभारी हरफूल ने बताया कि हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर थी, उसी समय एक मृतक के मोबाइल पर उसके दोस्त दीपक का फोन आया। उस कॉल को पुलिस ने रिसीव किया। पुलिस ने पूछताछ की तो इनके बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

घटना घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ तिराहे की है। थाना प्रभारी भंवर लाल मीणा ने बताया कि सभी मृतक व घायल भरतपुर जिले के कामा निवासी हैं। ये लोग कार से शुक्रवार रात उदयपुर घूमने जा रहे थे। इससे पहले रात करीब 12:45 बजे सरोली मोड़ तिराहे पर दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी खाई। इस हादसे में कार में बैठे पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हेमंत अग्रवाल पुत्र राजेंद्र अग्रवाल, दिवाकर शर्मा पुत्र पवन शर्मा, अरिहंत जैन पुत्र कुमकुम उर्फ राजू जैन और कृष्णा पुत्र बाबूलाल सैनी हैं। गुलशन पुत्र हरभजन राजपूत घायल हो गया है। सभी भरतपुर के हैं और 20 से 22 वर्ष की उम्र के हैं। घायल गुलशन को टोंक अस्पताल ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक अरिहंत के पिता राजू जैन ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसी समय मैंने कहा था कि रात में ज्यादा लंबा सफर मत करो, टोंक में ही स्टे कर लेना, लेकिन बेटे ने कहा कि वे कोटा जाकर ही रुकेंगे। टोंक पहुंचने पर यह हादसा हो गया। कार अरिहंत ही चला रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन